फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Rajnath Singh Slammed Congress on its silence over Pakistan Minister Pulwama boast

बिहार चुनाव: पुलवामा हमले में पाक मंत्री के खुलासे को लेकर राजनाथ ने कांग्रेस को घेरा

Wed, 04 Nov 2020 10:06 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: गौरव पाण्डेय Updated Wed, 04 Nov 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
Rajnath Singh Slammed Congress on its silence over Pakistan Minister Pulwama boast
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : पीटीआई (फाइल)

बिहार विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण को लेकर बुधवार को मुजफ्फरपुर में आयोजित एक रैली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस पर निशाना साधा। रक्षा मंत्री ने पुलवामा हमले के बाद कांग्रेस द्वारा प्रधानमंत्री की योग्यता को लेकर उठाए गए सवालों को लेकर पार्टी पर हमला बोला। 

विज्ञापन


रैली में राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान के सांसद द्वारा विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान की रिहाई को लेकर किए गए खुलासे पर पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के मौन पर भी सवाल उठाए। उन्होंने महागठबंधन की ओर से मुख्यमंत्री उम्मीदवार तेजस्वी यादव को भी निशाने पर लिया।
विज्ञापन



नागरिकता कानून के विरोध में प्रदर्शनों को लेकर राजनाथ सिंह ने विपक्षी दलों की आलोचना की। उन्होंने कहा, 'इन लोगों ने जाति-धर्म के आधार पर देश के लोगों को विभाजित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। इन्होंने जनता और खासकर अल्पसंख्यक समुदाय को गुमराह किया।'
विज्ञापन
विज्ञापन


राजनाथ सिंह ने कहा कि पुलवामा हमले के कुछ दिन के अंदर ही भारत ने पाकिस्तान में एयर स्ट्राइक की और बालाकोट में आतंकी शिविकों को निशाना बनाया था। तब इस हमले के सबूत मांगने वाली कांग्रेस, अब पाकिस्तान के मंत्री द्वारा खुलासा किए जाने के बाद मौन क्यों है?


चीन के साथ वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर जारी तनाव और भारत-नेपाल सीमा पर विवाद को लेकर केंद्रीय मंत्री सिंह ने कहा कि भारत एक संप्रभु राष्ट्र है। उन्होंने कहा कि दुनिया में कहीं से भी हम पर दबाव डाले जाने की कोशिश होगी तो हम इसे किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed