फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Railway passenger fell from train while trying to save mobile from snatchers in Begusarai admitted in ICU

Begusarai: स्नैचरों से मोबाइल बचाने के चक्कर में रेलयात्री ट्रेन से गिरा, गंभीर रूप से घायल युवक ICU में भर्ती

Tue, 28 Feb 2023 09:28 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 28 Feb 2023 09:28 PM IST
सार

बरौनी कटिहार रेल खंड पर स्नैचरों से मोबाइल बचाने के दौरान एक युवक चलती ट्रेन से गिरकर घायल हो गया। आनन-फानन में परिजनों ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी गंभीर हालत देखते हुए उसे आईसीयू में भर्ती कर दिया गया है। 

विज्ञापन
Railway passenger fell from train while trying to save mobile from snatchers in Begusarai admitted in ICU
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

बेगूसराय में ट्रेन में सफर कर रहे एक रेलयात्री से स्नैचरों ने चलती ट्रेन से मोबाइल छीनने की कोशिश की। इसी दौरान मोबाइल बचाने के चक्कर में रेलयात्री ट्रेन से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे घायल अवस्था में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। इस घटना के बाद उस जगह काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

विज्ञापन


दरअसल, बरौनी कटिहार रेल खंड पर स्नैचरों से मोबाइल बचाने के दौरान एक युवक चलती ट्रेन से गिरकर घायल हो गया। आनन-फानन में परिजनों ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी स्थिति बेहद चिंताजनक बनी हुई है। घटना बरौनी कटिहार रेल खंड के बेगूसराय रेलवे स्टेशन के पूर्वी आउटर सिंगनल स्थित महमदपुर गांव के पास डाउन लाइन की है। लगभग 24 वर्षीय जख्मी मोहम्मद खुर्शीद कटिहार जिला के कदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत हजलपुर गांव निवासी बताया जा रहा है।
विज्ञापन


पंजाब से बेगूसराय में अपने घर आ रहा था युवक
घायल युवक के परिजनों ने बताया कि खुर्शीद पंजाब में अपने रिश्तेदार के होटल में काम करता है। वह ट्रेन से पंजाब से कटिहार में अपने घर जा रहा था। उन्होंने बताया कि खुर्शीद अवध-आसाम ट्रेन के एसी बोगी में सफर कर रहा था। तब जिले के डीपीएस स्कूल के नजदीक स्थित आउटर सिंगनल के पास ट्रेन की गति धीमी थी। उसी दौरान स्नैचर गिरोह ने मोबाइल छीनने की कोशिश की। उसने बताया कि इस घटना में एक यात्री मोकिम का मोबाइल तो बच गया, लेकिन जख्मी खुर्शीद का मोबाइल नीचे गिर पड़ा। तभी खुर्शीद अपने मोबाइल को बचाने के चक्कर में ट्रेन से नीचे गिरकर घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईसीयू वार्ड में किया गया शिफ्ट
सहयात्रियों ने बताया कि घटना का दृश्य देख रेल यात्रियों ने चेन खींच कर ट्रेन को रोक दिया। तब तक रुकते-रुकते ट्रेन काफी आगे बढ़ गई। गाड़ी के रुकते ही तकरीबन एक किलोमीटर दौड़कर उसके परिजन तड़पते जख्मी को उठाकर इलाज के लिए शहर के निजी अस्पताल ले गए। वहां कई क्लीनिकों द्वारा रेफर करने के बाद उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उसे सदर अस्पताल स्थित आईसीयू वार्ड में शिफ्ट कर दिया, जहां उसका इलाज किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed