रेलवे टेंडर घोटाले में CBI सख्त, लालू-तेजस्वी को 5 और 6 को हाजिर होने के निर्देश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे टेंडर घोटाले के मामले में सीबीआई ने आरजेडी प्रमुख लालू यादव और उनके बेटे तेजस्वी यादव को एकबार फिर समन जारी किया है। सीबीआई ने लालू यादव को 5 और तेजस्वी यादव को 6 अक्टूबर को पेश होने के लिए कहा है। इससे पहले 26 सितंबर को आई मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दोनों को 3 और 4 अक्टूबर को पेश होना था।
मालूम हो कि इससे पहले रेलवे टेंडर घोटाले के आरोपों में घिरे लालू प्रसाद यादव के बेटे और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से और वक्त मांगा था। तेजस्वी को सीबीआई के सामने पेश होना था मगर वे नहीं पहुंचे थे। तेजस्वी के वकील ने सीबीआई कोर्ट में पेश होकर दो हफ्ते का वक्त मांगा था।
वहीं टेंडर घोटाले के आरोपों का सामना कर रहे लालू प्रसाद यादव ने भी सीबीआई से दो हफ्ते का और समय मांगा था। दरअसल, रेलवे के होटल को लीज पर दिए जाने के बदले जमीन लेने के मामले में लालू और तेजस्वी से सीबीआई पूछताछ करना चाहती है।
Railway hotel tender case: After their inability to come to CBI HQ, CBI summons Lalu Yadav on Oct 5 and Tejashvi Yadav on Oct 6.
— ANI (@ANI) October 3, 2017
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लालू की पत्नी और पूर्व सीएम राबड़ी देवी को जांच अधिकारी के सामने 26 सितंबर को पेश होने को कहा गया था। इससे पहले सीबीआई ने 16 मई को बेनामी संपत्ति मामले में उनके यहां छापेमारी की थी। उस छापेमारी में सीबीआई ने दिल्ली, पटना, रांची, पुरी और गुरुग्राम समेत 12 ठिकानों पर छापेमारी की थी।
बता दें कि लालू यादव पर आरोप है कि रेलमंत्री रहने के दौरान उन्होंने रांची और पुरी समेत अन्य रेलवे होटलों के विकास और मरम्मत का ठेका निजी कंपनियों को दिया था, जो रेलवे के हेरिटेज होटल थे। उन्होंने रेल मंत्री रहते हुए इन होटलों को अपने करीबियों को लीज पर बेच डाला था।