Rail Budget: रेल बजट में बिहार को 10066 करोड़ रुपये आवंटित, दावा- यहां मलेशिया के बराबर रेल ट्रैक बिछाए गए
रेलवे के अनुसार, बिहार में स्टेशनों के विकास एवं यात्रियों की सुविधाओं के लिए 98 रेलवे स्टेशनों को अमृत स्टेशन के रूप में विकसित किया जा रहा है। इन पर 3,164 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय रेल के 2025-26 के बजट में बिहार पर खूब फोकस किया गया है। आगामी चुनाव को देखते हुए केंद्र सरकार की ओर से बिहार के लिए 10,666 करोड़ रुपये आवंटित किए गए। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि बिहार के लिए रेलवे हेतु आवंटित धनराशि का जिक्र करते हुए बताया कि यूपीए के कार्यकाल 2004 से 2014 में बिहार में रेलवे के विकास के लिए प्रतिवर्ष औसतन 1,132 करोड़ रुपए आवंटित किए गए थे जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में बढ़ाकर इस वर्ष 10 हजार 66 करोड़ रूपये कर दिया गया है, जो कि पिछली सरकार की तुलना में नौ गुना ज्यादा है।
उन्होंने कहा कि किसी भी परियोजना के लिए फंड की कमी नहीं होने दी जाएगी। बिहार में जहां 2009-14 के मध्य औसतन प्रतिवर्ष 64 किमी नई लाइन का निर्माण होता था वहीं 2014 से 2024 के मध्य औसतन प्रतिवर्ष 167 किमी नई लाइन का निर्माण हुआ है जो लगभग 2.5 गुणा ज्यादा है। इसी तरह बिहार में जहां 2009-14 के मध्य औसतन प्रतिवर्ष 30 किमी रेलवे ट्रैक का विद्युतीकरण होता था वहीं 2014 से 2024 के मध्य औसतन प्रतिवर्ष 275 किमी रेलवे ट्रैक का विद्युतीकरण हुआ है जो लगभग नौ गुणा ज्यादा है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बिहार में 2014 से 1832 किमी नई लाइन का निर्माण किया जा चुका है जो लगभग मलेशिया के कुल रेल नेटवर्क के बराबर है। इसके साथ ही बिहार में 2014 से 3020 किमी रेलवे ट्रैक का विद्युतीकरण किया जा चुका है तथा बिहार में रेलवे का 100 प्रतिशत विद्युतीकरण हो चुका है ।
98 रेलवे स्टेशनों को अमृत स्टेशन के रूप में विकसित किया जा रहा
रेल मंत्री के अनुसार, बिहार में स्टेशनों के विकास एवं यात्रियों की सुविधाओं के लिए 98 रेलवे स्टेशनों को अमृत स्टेशन के रूप में विकसित किया जा रहा है। इन पर 3,164 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। बिहार में अब तक 514 रेल ओवरब्रिज और अंडरपास बनाए जा चुके हैं। वहीं बिहार के रेलवे स्टेशनों पर कुल 66 लिफ्ट, 74 एक्सेलेटर और 393 स्टेशन पर वाई-फाई की सुविधा दी गई।
वहीं 1555 करोड़ रुपये की लागत से इन प्रमुख स्टेशनों के पुनर्विकास किया गया...
- गया - ₹296 करोड़
- मुजफ्फरपुर - ₹442 करोड़
- बापूधाम मोतिहारी - ₹205 करोड़
- सीतामढ़ी - ₹272 करोड़
- दरभंगा - ₹340 करोड़
बिहार में 12 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन
रेलव मंत्री के अनुसार, वर्तमान में 57 नई रेल परियोजनाएं चल रही हैं, जिनकी कुल लंबाई 5,346 किलोमीटर और लागत 86,458 करोड़ रुपये है। कई नई ट्रेनों का संचालन किया गया। इनमें 12 वंदे भारत एक्सप्रेस बिहार के 15 जिलों में 22 प्रमुख स्टॉपेज के साथ संचालित हो रही हैं। वहीं दरभंगा से आनंद विहार टर्मिनल तक जाने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस का भी संचालन किया जा रहा है। वहीं "कवच" प्रणाली का विस्तार किया जा रहा है। 924 किलोमीटर में कार्य प्रगति पर, जबकि कुल 1,783 किलोमीटर की योजना स्वीकृत की गई है।