फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   raids on locations of sub registrar in purnia bihar

भ्रष्टाचार पर नकेल: बिहार में सब रजिस्ट्रार के ठिकाने पर छापेमारी, 20 लाख से अधिक की नकदी बरामद

Wed, 16 Feb 2022 10:51 PM IST
निधि पाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिहार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिहार Published by: निधि पाल Updated Wed, 16 Feb 2022 10:51 PM IST
सार

भ्रष्टाचार पर लगाम कसने के लिए बिहार में सब रजिस्ट्रार के ठिकाने पर एसआईबी ने छापेमारी की है। कार्रवाई में कई दस्तावेज और 20 लाख से अधिक की नकदी बरामद हुई है।
 

विज्ञापन
raids on locations of sub registrar in purnia bihar
सब रजिस्ट्रार के घर छापेमारी - फोटो : amar ujala

विस्तार

बिहार में भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ स्पेशल विजिलेंस यूनिट (एसआईबी) की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में एसआईबी ने बिहार के पूर्णिया के सब रजिस्ट्रार उमेश प्रसाद सिंह के ठिकानों पर छापेमारी की है। डीएसपी सुरेन्द्र कुमार महुआर की निगरानी में काफी देर से छापेमारी हो रही है। आय से अधिक संपत्ति मामले में उमेश सिंह के घर से अब तक 18 लाख के जेवर, अलग-अलग बैंक की 15 पासबुक, 20 लाख से अधिक नगद और अन्य दस्तावेज बरामद हुए हैं। 
विज्ञापन


एसआईबी  की टीम उमेश सिंह के सरकारी आवास पर भी छापेमारी के लिए पहुंची। यहां 4 लाख से अधिक की नगदी, जमीन के कागजात और समेत  कई अन्य दस्तावेज भी बरामद हुए हैं.  इसके अलावा अन्य सामानों की भी सूची बनाई गई है। सब रजिस्ट्रार के खिलाफ लगातार भ्रष्टाचार की शिकायतें मिल रही थीं. जिसके बाद स्पेशल विजिलेंस यूनिट ने ये कार्रवाई की और सबूत जुटाए। दरअसल एसबीआई ने कोर्ट से सर्च वारंट लेने के बाद छापेमारी की।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed