{"_id":"639134eb9d129858186c504f","slug":"raid-on-many-places-including-ghaziabad-meerut-of-suspended-ips-officer-aditya-kumar","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPS: निलंबित आईपीएस अधिकारी आदित्य के मेरठ समेत कई ठिकानों पर छापे, नकदी और दस्तावेज बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
IPS: निलंबित आईपीएस अधिकारी आदित्य के मेरठ समेत कई ठिकानों पर छापे, नकदी और दस्तावेज बरामद
Thu, 08 Dec 2022 06:21 AM IST
वीरेंद्र शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Thu, 08 Dec 2022 06:21 AM IST
सार
निलंबित आईपीएस अधिकारी आदित्य कुमार के खिलाफ एसवीयू ने काली कमाई करने के मामले में मुकदमा दर्ज किया है। इस मामले के चार आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार में शराब माफिया के साथ संबंधों के आरोप में निलंबित फरार आईपीएस अधिकारी आदित्य कुमार के ठिकानों पर बुधवार को छापे पड़े। विशेष निगरानी इकाई (एसवीयू) ने आदित्य कुमार के पटना, गाजियाबाद और मेरठ स्थित कई ठिकानों की तलाशी ली। इसमें 20 लाख रुपये नकद, बैंक खातों में 90 लाख रुपये की जमा राशि और कई आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किए गए।
निलंबित आईपीएस अधिकारी आदित्य कुमार के खिलाफ एसवीयू ने 1.37 करोड़ से अधिक की काली कमाई के मामले में धारा 13(1)(बी), 13(2), 120(बी) के तहत मामला दर्ज किया है। इस मामले के चार आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। फरार चल रहे कुमार की अग्रिम जमानत की याचिका खारिज हो चुकी है। पिछले महीने, बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई ने कुमार के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी कराने की प्रक्रिया शुरू की थी। 2011 बैच के आईपीएस अधिकारी आदित्य कुमार जब गया के एसएसपी थे तब उन पर शराब मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में मामला दर्ज किया गया था।