फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   VILLAGERS ATTACK FOREST TEAM, FREE TIMBER TRACTOR; 29 BOOKED

Bihar: मुंगेर में वन विभाग की टीम पर ग्रामीणों का हमला, लकड़ी लदा ट्रैक्टर छुड़ाकर भागे, 29 के खिलाफ FIR

Fri, 21 Aug 2026 10:28 PM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Fri, 21 Aug 2026 10:28 PM IST
सार

मुंगेर के धरहरा में अवैध लकड़ी तस्करी रोकने पहुंची वन विभाग की टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। भीड़ ने वनकर्मियों से हाथापाई कर लकड़ी लदे ट्रैक्टर को छुड़ा लिया और फरार हो गई। मामले में चार नामजद समेत 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

विज्ञापन
VILLAGERS ATTACK FOREST TEAM, FREE TIMBER TRACTOR; 29 BOOKED
पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विस्तार

मुंगेर के धरहरा थाना क्षेत्र में अवैध जंगली लकड़ी की तस्करी रोकने पहुंची वन विभाग की टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। भीड़ ने वनकर्मियों के साथ हाथापाई करते हुए लकड़ी लदे ट्रैक्टर को छुड़ा लिया और लेकर फरार हो गए। वन विभाग ने मौके से एक मोटरसाइकिल जब्त की है। मामले में चार नामजद समेत 25 अज्ञात ग्रामीणों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, वन विभाग को सूचना मिली थी कि बरमसिया की ओर से ट्रैक्टर पर अवैध रूप से जंगली लकड़ी लाई जा रही है। सूचना के बाद फॉरेस्टर अनुभव कुमार के नेतृत्व में वनकर्मियों की टीम कार्रवाई के लिए रवाना हुई। दोपहर करीब 3:30 बजे बसंती मोड़ और बरमसिया के बीच डकरा नल के समीप टीम ने ट्रैक्टर को रोकने का प्रयास किया।

विज्ञापन

बताया गया कि फॉरेस्टर ने पीछा कर ट्रैक्टर को रोक लिया। इसी दौरान वहां मौजूद कुछ ग्रामीण और महिलाएं हंगामा करने लगीं। देखते ही देखते भीड़ ने वनकर्मियों को घेर लिया और फॉरेस्टर के साथ हाथापाई शुरू कर दी। इसी अफरातफरी का फायदा उठाकर ग्रामीणों ने लकड़ी लदे ट्रैक्टर को छुड़ा लिया और लेकर भाग निकले।

विज्ञापन
विज्ञापन

भागने के दौरान एक ग्रामीण ने फॉरेस्टर आदेश कुमार को मोटरसाइकिल से धक्का मारने का भी प्रयास किया। वनकर्मी ने साहस दिखाते हुए बाइक सवार को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह मोटरसाइकिल छोड़कर मौके से फरार हो गया। वन विभाग ने मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया।



ये भी पढ़ें- Bihar: BPSC-BSSC, असिस्टेंट प्रोफेसर अभ्यर्थियों की मांगों को लेकर लोकभवन पहुंचे पप्पू यादव, जानिए क्या सब हुआ

वन क्षेत्र पदाधिकारी नीरज कुमार सिंह ने बताया कि सरकारी कार्य में बाधा डालने, वनकर्मियों पर हमला करने और अवैध लकड़ी तस्करी के मामले में चार लोगों को नामजद किया गया है। वहीं, 25 अज्ञात ग्रामीणों के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस और वन विभाग की टीम आरोपितों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच कर रही है।

पुलिस मामले कीजांच में जुटी है

पुलिस मामले कीजांच में जुटी है

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed