{"_id":"5d3478d78ebc3e6caf0ce39c","slug":"raid-in-bihar-jails-many-objectionable-items-including-mobile-knives-recovered","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार की जेलों में छापेमारी, मोबाइल, चाकू समेत कई आपत्तिजनक सामान बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार की जेलों में छापेमारी, मोबाइल, चाकू समेत कई आपत्तिजनक सामान बरामद
Sun, 21 Jul 2019 08:08 PM IST
गौरव द्विवेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Sun, 21 Jul 2019 08:08 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
बिहार की जेलों में रविवार को एक साथ छापेमारी हुई। मुख्यालय के निर्देश पर मुंगेर, जमुई, मुजफ्फरपुर, जहानाबाद, सीवान, आरा समेत कई जेलों में छापेमारी की गई। छापेमारी में पुलिस को मोबाइल, चाकू समेत कई आपत्तिजनक सामान मिले।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक हाल ही में खुफिया ब्यूरो ने जानकारी दी थी कि कैदी बेऊर जेल तोड़ सकते हैं। माना जा रहा है कि इसी के तहत एहतियातन राज्य की जेलों में छापेमारी की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक आरा जेल में डीएम और एसपी के नेतृत्व में तीन घंटे तक वार्डों में छापेमारी की गई।
विज्ञापन