फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Rabri Devi wishes RJD chief Lalu Yadav on his 72nd Birthday

लालू यादव के 'अवतरण दिवस' पर राबड़ी देवी ने दी बधाई, कहा- आपको हमारी भी उम्र लग जावे

Tue, 11 Jun 2019 05:50 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Prachi Priyam Updated Tue, 11 Jun 2019 05:50 PM IST
विज्ञापन
Rabri Devi wishes RJD chief Lalu Yadav on his 72nd Birthday
राबड़ी देवी-लालू प्रसाद यादव - फोटो : Social Media

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को उनके 72वें जन्मदिन के अवसर पर पत्नी राबड़ी देवी ने अनोखे अंदाज में बधाई दी। मंगलवार को ट्वीट कर के राबड़ी देवी ने लालू यादव के जन्मदिन को उनका अवतरण दिवस बताते हुए अपना संदेश दिया। 

विज्ञापन


प्रेम और सम्मान भरे शब्दों के साथ उन्होंने कहा कि प्राणप्रिय आदरणीय श्री लालू प्रसाद यादव जी को 72वें अवतरण दिवस की अनंत बधाईयां। उनकी लंबी उम्र की कामना करते हुए राबड़ी देवी ने कहा कि आपको हमारी भी उम्र लग जावे। इस संदेश के साथ राबड़ी देवी ने लालू यादव के साथ अपनी एक तस्वीर भी पोस्ट की, जिसमें वो लालू को गुलाब का फूल देती दिख रहीं हैं। 
विज्ञापन

 

बता दें कि लालू यादव चारा घोटाले के आरोप में दोषी करार होने के बाद इन दिनों रांची के बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल में सजा काट रहे हैं। वर्तमान में तबियत बिगड़ने के कारण रिम्स अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। 

जन्मदिन से दो दिन पहले शनिवार को कांग्रेस और राजद के नेताओं ने जेल में उनसे मुलाकात की थी। बता दें कि जेल प्रशासन के निर्देशों के मुताबिक हर शनिवार तीन लोग अनुमति के साथ लालू यादव से मुलाकात कर सकते हैं। उनके जन्मदिन की तैयारियों को लेकर एक तरफ प्रदेश में पार्टी कार्यालय में जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं, तो वहीं उनके आवास पर बिल्कुल सादगी नजर आ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed