{"_id":"5be40efbbdec2269b16999bb","slug":"rabri-and-aishwarya-were-waiting-for-tej-pratap-on-the-occasion-of-diwali-but-he-does-not-arrive","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीवाली पर ऐश्वर्या-राबड़ी करती रहीं इंतजार, विंध्याचल में यज्ञ करवा रहे तेज प्रताप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीवाली पर ऐश्वर्या-राबड़ी करती रहीं इंतजार, विंध्याचल में यज्ञ करवा रहे तेज प्रताप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Updated Thu, 08 Nov 2018 03:54 PM IST
विज्ञापन
तेज प्रताप यादव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय जनता दल के मुखिया और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी यादव पत्नी से तलाक लेने की अर्जी दाखिल करने के बाद से सुर्खियों में हैं। ऐसा लगता है कि वह परिवारवालों द्वारा मनाए जाने के बावजूद मानने के मूड में बिलकुल नहीं हैं। उनकी तलाक की अर्जी पर 29 नवंबर को सुनवाई होनी है। इसी बीच कभी वह वृंदावन तो कभी बनारस घूमने में व्यस्त हैं। यहां तक कि दीवाली के मौके पर भी वह पटना स्थित अपने घर नहीं गए।
विज्ञापन
मिल रही जानकारी के अनुसार वह विंध्याचल में यज्ञ करवा रहे हैं। विंध्याचल में रहने वाले लालू प्रसाद यादव के पुरोहित राज मिश्र ने बताया कि दो दिन पहले तेज प्रताप ने फोन करके मां के दरबार में ग्रहों की शांति के लिए पूजा करवाने की बात कही थी। उन्होंने आगे कहा कि तेजप्रताप ने इसके लिए अपने कपड़े भी भिजवा दिए हैं। उसे अभिमंत्रित करके सप्तशती का पाठ किया जा रहा है। कुछ लोगों ने बताया कि शत्रुहंता यज्ञ करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
तेजप्रताप साफ कर चुके हैं कि वह पत्नी ऐश्वर्या राय से तलाक लेने के अपने फैसले पर अडिग हैं। वह पिता सहित परिवार के किसी भी सदस्य से इस मामले पर कुछ सुनने के लिए तैयार नहीं हैं। इससे पहले शनिवार को तेज प्रताप पिता लालू प्रसाद यादव से मिलने के लिए रांची पहुंचे थे। पिता से मिलने के बाद रविवार को उन्होंने कहा था कि मेरे साथ न मां हैं और न ही पिता हैं। मैं अकेला हो गया हूं। तलाक लेने का फैसला अंतिम है। मैं इस फैसले से पीछे नहीं हटूंगा।
विज्ञापन
यादव ने कहा था कि परिवार में कोई भी आदमी उन्हें सपोर्ट नहीं कर रहा है। उनके परिवार ने उन्हें नकारते हुए ऐश्वर्या का समर्थन करना शुरू कर दिया है। पिता से मिलने के बाद उन्हें पटना वापस जाना था लेकिन वह सुरक्षाकर्मियों को चकमा देकर वहां से अचानक वृंदावन चले गए। मां राबड़ी देवी और पत्नी ऐश्वर्या दीवाली के दिन उनके लौटने का इंतजार करती रहीं लेकिन वह घर नहीं लौटे। उनके पहले वृंदावन फिर काशी और अब मिर्जापुर के विंध्याचल धाम में होने की बात सामने आ रही है।