{"_id":"66ab7ed5ffa606bea60c428c","slug":"two-other-criminals-involved-in-tanishq-showroom-robbery-arrested-2024-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: तनिष्क शोरूम लूटकांड में शामिल दो अन्य अपराधी गिरफ्तार, लूटी गई प्लेटिनम गोल्ड हीरा जड़ित अंगूठी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: तनिष्क शोरूम लूटकांड में शामिल दो अन्य अपराधी गिरफ्तार, लूटी गई प्लेटिनम गोल्ड हीरा जड़ित अंगूठी बरामद
Thu, 01 Aug 2024 05:55 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Thu, 01 Aug 2024 05:55 PM IST
सार
Bihar: पूर्णिया के तनिष्क शोरूम लूट कांड में शामिल दो अन्य अपराधी को एसटीएफ और पूर्णिया पुलिस की टीम ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधी के पास से तनिष्क शो रूम में लूटी गई मार्का लगा एक प्लेटिनम गोल्ड हीरा जड़ित अंगूठी बरामद किया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तनिष्क शोरूम लूटकांड में शामिल दो अन्य अपराधी गिरफ्तार हो गए। गिरफ्तार अपराधियों में मो० सनिउल शेख पिता स्वर्गीय इतमाम शेख सा० मोजमपुर बालूग्राम, थाना कलिया चक जिला मालदा (पश्चिम बंगाल) और कुन्दन कुमार पिता स्वर्गीय राम चन्द्र चौधरी सा० मझौली थाना विदुपुर जिला वैशाली है।
विज्ञापन
सहायक खजांची थाना परिसर में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा ने बताया कि गठित विषेश छापामारी अनुसंधान दल के द्वारा घटना स्थल से प्रारम्भ करते हुए पूर्णिया, कटिहार के रास्ते पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल के सीमावर्ती क्षेत्र से होते हुए रास्ते में पड़ने वाले सभी CCTV कैमरा के फुटेज के अवलोकन के क्रम में एक व्यक्ती द्वारा अपारधकर्मियों रास्ता दिखाता हुआ पाया गया। जिसे पहचान कर उसे मालदा पुलिस कि मदद से निरुद्ध कर पूछताछ किया गया तथा उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त तीन मोटर साइकिल एक अन्य मोटर साइकिल लूटी गई हीरा जड़ित तनिष्क शोरूम मार्का लगा तथा अपराधकर्मी द्वारा पहना हुआ टी शर्ट जींस / मास्क इत्यादि बराममद किया गया।
विज्ञापन
अनुसंधान के क्रम में एक अन्य छापेमारी दल द्वारा पैसा भेजने वाले वैशाली विदुपुर मझौली के कुन्दन कुमार की गिरप्तारी की गई जो अपराधकर्मियों को आर्थिक सहायता देने की बात स्वीकार किये जो बेउर जेल में बंद उनके बड़े भाई चन्दन उर्फ प्रिस है। जिनसे साठगांठ कर इस कार्य में संलिप्त अपराधियों को आर्थिक सहायता पहुंचाये। एसपी ने बताया कि अबतक आये साक्षियों के आधार पर वर्तमान में भी जिला पुलिस एवं एसटीएफ टीम के कई संयुक्त टीमों के द्वारा अन्य अपराधियों की गिरप्तारी को ले कर लगातार छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन