Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Tragic Road Accident in Kasba, Purnia Two Youths Die on the Spot After Scooty Rams Road Construction Board

बिहार: पूर्णिया में भीषण सड़क हादसा, स्कूटी सवार दो युवकों की मौके पर मौत; जन्मदिन समारोह से लौट रहे थे दोनों

Sat, 21 Nov 2026 11:51 AM IST
पूर्णिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: पूर्णिया ब्यूरो Updated Sat, 21 Nov 2026 11:51 AM IST
सार

पूर्णिया के कसबा-टीकापुर मार्ग पर स्कूटी अनियंत्रित होकर सड़क निर्माण कार्य के बोर्ड से टकरा गई। हादसे में छोटू यादव (22) और मुकेश कुमार साह (23) की मौके पर मौत हो गई। दोनों एक ही स्कूटी से टीकापुर से लौट रहे थे।

 

विज्ञापन
Tragic Road Accident in Kasba, Purnia Two Youths Die on the Spot After Scooty Rams Road Construction Board
दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्णिया। कसबा-टीकापुर सड़क मार्ग पर हुए भीषण सड़क हादसे में स्कूटी सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। मृतकों की पहचान कसबा नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 10 स्थित फूलवड़िया मोहल्ला निवासी ज्योतिष यादव के 22 वर्षीय पुत्र छोटू यादव और वार्ड संख्या 18 के मिर्धा टोल निवासी राजेंद्र साह के 23 वर्षीय पुत्र मुकेश कुमार साह के रूप में हुई है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, गुरुवार को मुकेश कुमार साह के बेटे का जन्मदिन था। जन्मदिन समारोह में शामिल होने के बाद देर रात छोटू यादव और मुकेश कुमार साह एक ही स्कूटी पर सवार होकर टीकापुर गए थे। वहां से कसबा लौटने के दौरान टीकापुर मोड़ के समीप उनकी स्कूटी अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे लगे निर्माण कार्य के बोर्ड से टकरा गई।

विज्ञापन


पढ़ें:  पटना एम्स के पूर्व डॉक्टर पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म की एफआईआर, हत्या की कोशिश का भी आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। बताया जाता है कि हादसे के बाद दोनों काफी देर तक सड़क पर तड़पते रहे, लेकिन किसी राहगीर ने उन्हें समय पर अस्पताल नहीं पहुंचाया। इसके चलते दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। शुक्रवार सुबह दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल, पूर्णिया भेज दिया गया।

हादसे ने दोनों परिवारों की खुशियां छीन लीं। जिस घर में एक दिन पहले बच्चे के जन्मदिन का जश्न मनाया जा रहा था, वहां अगले ही दिन मातम पसर गया। मुकेश कुमार साह के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, छोटू यादव की असामयिक मौत से फूलवड़िया मोहल्ले में शोक की लहर है। परिजनों और स्थानीय लोगों के अनुसार, छोटू यादव पढ़ाई में काफी होनहार था। उसकी अचानक मौत से परिवार के साथ-साथ मोहल्ले के लोग भी गहरे सदमे में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed