{"_id":"67827a0ed6516ec8ec0d38be","slug":"then-tomorrow-there-will-be-bihar-bandh-by-mp-pappu-yadav-2025-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: फिर कल होगा सांसद पप्पू यादव का बिहार बंद, समर्थकों ने निकाला मशाल जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: फिर कल होगा सांसद पप्पू यादव का बिहार बंद, समर्थकों ने निकाला मशाल जुलूस
Sat, 11 Jan 2025 07:32 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Sat, 11 Jan 2025 07:32 PM IST
सार
Bihar News: बीपीएससी की 70वीं परीक्षा रद्द करने की मांग, पेपर लीक पर रोक लगाने और व्यापारियों की सुरक्षा की मांग को लेकर पूर्णिया में मशाल जुलूस निकाला गया।
विज्ञापन
समर्थकों ने निकाला मशाल जुलूस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्णिया सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के आह्वान पर कल यानी 12 जनवरी को आहूत बिहार बंद की पूर्व संध्या पर युवाओं ने बीपीएससी की 70वीं परीक्षा रद्द करने की मांग, पेपर लीक पर रोक लगाने और व्यापारियों की सुरक्षा की मांग को लेकर पूर्णिया में मशाल जुलूस निकाला।
विज्ञापन
यह जुलूस आरएन साह चौक, बस स्टैंड, काली बाड़ी चौक, लखन चौक, भठा बाजार, खिरू चौक, जिला स्कूल रोड, जेल चौक होते हुए सांसद कार्यालय अर्जुन भवन तक निकाला गया। जिसका नेतृत्व प्रतिनिधि दिवाकर चौधरी एवं संजय सिंह ने किया।
विज्ञापन
इस दौरान युवाओं ने जोरदार नारों के माध्यम से अपनी मांगें उठाईं। गौरतलब है कि इस बिहार बंद को सांसद पप्पू यादव के साथ चंद्रशेखर की पार्टी, ओवैसी की पार्टी और सांसद हनुमान बेनीवाल ने समर्थन देने का निर्णय लिया है। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए सांसद प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी राजेश यादव ने कहा कि बिहार की परीक्षाओं में छात्रों के भविष्य के साथ लगातार खिलवाड़ हो रहा है। पेपर लीक की घटनाओं ने पूरे सिस्टम पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन
बिना सरकार और पदाधिकारियों की मिली भगत के पेपर लीक होना संभव नहीं है। बीपीएससी, सिपाही भर्ती, क्लर्क परीक्षा, और मेडिकल परीक्षा लगातार पेपर लीक की घटनाएं सामने आ रही हैं। मेडिकल परीक्षा से संबंधित जले हुए एडमिट कार्ड जदयू विधायक के भतीजे के कमरे से मिले, जो इन घोटालों में बड़े चेहरों की संलिप्तता को उजागर करता है।
उन्होंने आगे कहा कि इन माफियाओं का किसी न किसी बड़े नेता या उनके रिश्तेदारों से संबंध है, जिससे ये बेखौफ होकर काम करते हैं। सरकार को इन घोटालों पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। यह बंद छात्रों की बीपीएससी 70वीं परीक्षा को रद्द करने की मांग और व्यापारियों की सुरक्षा की दिशा में बड़ा कदम है। युवाओं का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, वे आंदोलन जारी रखेंगे।