{"_id":"688f4996dec3f7d3440fb5f8","slug":"scooty-rider-hit-by-pickup-van-died-on-the-spot-anger-among-villagers-2025-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: पिकअप वैन की चपेट में आया स्कूटी सवार, मौके पर गई जान, ग्रामीणों में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: पिकअप वैन की चपेट में आया स्कूटी सवार, मौके पर गई जान, ग्रामीणों में आक्रोश
Sun, 03 Aug 2025 05:05 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,किशनगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,किशनगंज
Published by: आशुतोष प्रताप सिंह
Updated Sun, 03 Aug 2025 05:05 PM IST
सार
किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड स्थित नेशनल हाईवे 327ई पर रविवार को एक तेज रफ्तार पिकअप वैन ने स्कूटी सवार को टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा नेशनल हाईवे 327ई के सपटिया बिशनपुर चौक के पास हुआ, जहां एक तेज रफ्तार पिकअप वैन ने स्कूटी सवार को जोरदार टक्कर मार दी और फरार हो गई। मृतक की पहचान बिशनपुर गांव निवासी धुर्व मोहन झा के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही कोचाधामन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
परिजनों के अनुसार, धुर्व मोहन झा अपने गांव बिशनपुर से निर्माणाधीन मकान का निरीक्षण करने शीतलनगर चौक जा रहे थे। रास्ते में उन्होंने एक छोटे क्रॉसिंग से गुजरने की कोशिश की, जिसे ग्रामीणों ने अस्थायी रूप से ईंटें तोड़कर बनाया था। उसी दौरान एक तेज रफ्तार पिकअप वैन ने उन्हें टक्कर मार दी।
ये भी पढ़ें: रिमांड होम में बाल कैदी ने किया सुसाइड, बाथरूम में फंदे से लटका मिला शव; पांच दिन पहले आया था
विज्ञापन
पहले भी हो चुके हैं हादसे, ग्रामीणों में आक्रोश
परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क निर्माण विभाग की लापरवाही पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि इस स्थान पर एक उचित और चौड़ा क्रॉसिंग होता, तो यह हादसा टाला जा सकता था। उन्होंने यह भी बताया कि इसी स्थान पर पहले भी चार बार दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। कोचाधामन थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के परिजनों से बातचीत की जा रही है और पिकअप वाहन चालक की तलाश की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मामले की जांच जारी है। हादसे के बाद हाईवे पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि क्रॉसिंग का स्थायी समाधान किया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।