फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News Purnia 13-year-old girl raped on pretext of marriage police arrested accused

Bihar News: शादी का झांसा देकर 13 साल की किशोरी से दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Fri, 09 May 2025 03:50 PM IST
पूर्णिया ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: पूर्णिया ब्यूरो Updated Fri, 09 May 2025 03:50 PM IST
सार

Crime News: एक 13 साल की किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने किशोरी को शादी का झांसा दिया और फिर दुष्कर्म किया। फिलहाल, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Bihar News Purnia 13-year-old girl raped on pretext of marriage police arrested accused
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्णिया में एक शख्स ने शादी का झांसा देकर किशोरी से दुष्कर्म किया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद आरोपी के खिलाफ परिजनों ने नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई। उसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पीड़िता का कोर्ट में BNS 183 का बयान दर्ज कराया, जिसके बाद उसे मेडिकल जांच के लिए पूर्णिया GMCH लाया गया। मामला अमौर थाना क्षेत्र का है। गिरफ्तार आरोपी अमौर थाना क्षेत्र के मच्छटा परसराई वार्ड नंबर चार के मोहम्मद सगीर के पुत्र मोहम्मद गुफरान के रूप में हुई है।

विज्ञापन


मामले में पीड़िता ने कहा है कि मोहम्मद गुफरान ने प्रेमजाल में फंसाकर तथा शादी का झांसा देकर बीते छह महीने से लगातार दुष्कर्म की घटना को अंजाम देता रहा। जब वह शादी के लिए दबाव बनाने लगी तो उन्होंने शादी करने से इनकार कर दिया। तब उसने सारी बातें अपने अभिभावक को बताई। अभिभावक ने पंचायत के ग्राम कचहरी सरपंच को घटना की पूरी जानकारी दी और सरपंच व ग्रामीणों के साथ आरोपी युवक मोहम्मद गुफरान के घर पर गए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: एयरस्ट्रिप से उड़ान योजना को मिली मंजूरी, 19 सीट वाले छोटे विमानों का होगा संचालन
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां उसके पिता मोहम्मद सगीर, माता कलसा, भाई मन्नान और इबरान सहित अन्य परिजनों से मिलकर घटना से अवगत कराया। इस पर आरोपी के उपर्युक्त परिजनों ने दो दिन का समय लिया। दो दिन के बाद पंचों के साथ जब उसके घर पर गए तो परिजनों ने कहा कि पांच लाख रुपये नकद, एक बुलेट मोटर साइकिल व अन्य दहेज का सारा सामान लेंगे, तभी अपने बेटे की शादी कराएंगे।

यह भी पढ़ें: पुलिस और पदाधिकारियों को हर कार्य दिवस पर पहननी होगी निर्धारित वर्दी, पुलिस की छुट्टियों पर लगी रोक

घटना के संदर्भ में थानाध्यक्ष ने बताया कि दर्ज मामले पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक मोहम्मद गुफरान को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पीड़ित किशोरी का मेडिकल जांच और माननीय न्यायालय में धारा-183 का बयान कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed