{"_id":"681db143da4c8f413f0cb9ea","slug":"bettiah-bihar-news-flight-scheme-gets-approval-from-valmikinagar-airport-today-news-in-hindi-muzaffarpur-news-c-1-1-noi1234-2925071-2025-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: एयरस्ट्रिप से उड़ान योजना को मिली मंजूरी, 19 सीट वाले छोटे विमानों का होगा संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: एयरस्ट्रिप से उड़ान योजना को मिली मंजूरी, 19 सीट वाले छोटे विमानों का होगा संचालन
Fri, 09 May 2025 03:39 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
Updated Fri, 09 May 2025 03:39 PM IST
सार
Flight Scheme: केंद्र सरकार की उड़ान योजना के तहत यहां से 19 सीट वाले छोटे विमानों के संचालन को मंजूरी मिल गई है। इस मंजूरी से क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
वाल्मीकिनगर एयर पोर्ट का बोर्ड
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार के बेतिया में सालों की प्रतीक्षा के बाद बगहा पुलिस जिले के वाल्मीकिनगर हवाई अड्डे से हवाई सेवा शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है। केंद्र सरकार की उड़ान योजना के तहत यहां से 19 सीटों वाले छोटे विमानों के संचालन को मंजूरी मिल गई है।
विज्ञापन
नागर विमानन मंत्री राममोहन नायडू किनजरापु ने वाल्मीकिनगर के सांसद सुनील कुमार को पत्र भेजकर इसकी जानकारी दी है। इस फैसले से वाल्मीकि टाइगर रिज़र्व तक पहुंच आसान होगी। इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। स्थानीय व्यापार, रोजगार और आपदा प्रबंधन में भी यह कदम उपयोगी रहेगा। यह मंजूरी उड़ान योजना की बोली प्रक्रिया के चरण 5.2 के तहत दी गई है। इस प्रक्रिया में बगहा हवाईपट्टी को शामिल किया गया था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: पुलिस और पदाधिकारियों को हर कार्य दिवस पर पहननी होगी निर्धारित वर्दी, पुलिस की छुट्टियों पर लगी रोक
विज्ञापन
बिहार सरकार ने हवाई अड्डे की जमीन निःशुल्क और बिना किसी बाधा के देने पर सहमति दी है।मंत्री ने बताया कि यह हवाई पट्टी छोटे विमानों के संचालन के लिए पूरी तरह उपयुक्त है। केंद्र सरकार एयरस्ट्रिप, हेलीपैड और वाटर एयरोड्रम के विकास पर विशेष ध्यान दे रही है।वाल्मीकिनगर इस योजना का अहम हिस्सा बन रहा है। सांसद सुनील कुमार ने इस स्वीकृति पर केंद्र सरकार और नागर विमानन मंत्रालय का आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह फैसला पश्चिम चंपारण के विकास के लिए ऐतिहासिक साबित होगा। यहां के लोगों की वर्षों पुरानी मांग अब पूरी हो रही है।
यह भी पढ़ें: उत्तर दिनाजपुर में 9 बांग्लादेशी गिरफ्तार, राजस्थान में कर रहे थे मजदूरी