फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Purnea News ›   Purnia News: MP Pappu Yadav's social media in-charge Aryan Sharma died in a road accident

Bihar: पप्पू यादव के सोशल मीडिया प्रभारी आर्यन शर्मा की सड़क हादसे में मौत, महाकुंभ में स्नान के लिए जा रहे थे

Wed, 22 Jan 2025 09:24 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 22 Jan 2025 09:24 PM IST
सार

Purnia News: पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव के सोशल मीडिया प्रभारी आर्यन शर्मा की सड़क हादसे में मौत हो गई। आर्यन अपने परिवार के साथ महाकुंभ में स्नान के लिए प्रयागराज जा रहे थे। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Purnia News: MP Pappu Yadav's social media in-charge Aryan Sharma died in a road accident
सांसद पप्पू यादव के साथ आर्यन शर्मा - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव के सोशल मीडिया प्रभारी आर्यन शर्मा का बुधवार को एक सड़क दुर्घटना में निधन हो गया। यह हादसा आरा-मोहनिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ, जब आर्यन अपने माता-पिता के साथ प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में स्नान के लिए जा रहे थे। इस हादसे ने न सिर्फ उनके परिवार बल्कि उनके शुभचिंतकों और सांसद पप्पू यादव को गहरे शोक में डाल दिया है। सांसद ने सोशल मीडिया पर आर्यन की मौत पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।

विज्ञापन

 
तेज रफ्तार कंटेनर ने ली आर्यन की जान
जानकारी के मुताबिक, आर्यन शर्मा की गाड़ी आरा-मोहनिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर बक्सर जिले के सोनवर्षा थाना क्षेत्र के पास दुर्घटना का शिकार हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सामने से आ रही एक तेज रफ्तार कंटेनर ने आर्यन की स्कॉर्पियो को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियो को कंटेनर ने लगभग 100 मीटर तक घसीटा। हादसे के वक्त आर्यन खुद गाड़ी चला रहे थे और टक्कर लगते ही उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


परिजनों की हालत गंभीर
दुर्घटना में आर्यन के माता-पिता और उनके ड्राइवर बबलू यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने पर पास के इलाकों से लोग घटनास्थल पर पहुंचे। जगदीशपुर के पूर्व विधायक भाई दिनेश ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को आरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद, सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
सांसद पप्पू यादव ने सोशल मीडिया पर व्यक्त किया शोक
आर्यन शर्मा की असामयिक मृत्यु पर सांसद पप्पू यादव ने सोशल मीडिया के माध्यम से गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने लिखा कि हमारे मजबूत साथी, परिवार के सदस्य, पूर्णिया लोकसभा सोशल मीडिया प्रभारी आर्यन जी अब हमारे बीच नहीं रहे। स्तब्ध हूं, हैरान हूं। अपार दुःख हो रहा है, जिसे शब्दों में बयां करना मेरे लिए आसान नहीं है। वे अपने माता-पिता को लेकर कुंभ स्नान के लिए जा रहे थे, जिस क्रम में एक भयावह सड़क दुर्घटना में उनका निधन हो गया। यह अत्यंत पीड़ादायक है और विश्वास नहीं हो रहा है कि वे अब हमारे बीच नहीं हैं। यह मेरे और पूर्णिया के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके घायल परिजनों के स्वस्थ होने की कामना करता हूं। ईश्वर उनकी आत्मा को मोक्ष प्रदान करें। आर्यन, आप जैसा कोई नहीं। सबको अकेला कर चले गए। शत शत नमन। ॐ शांति।
 
परिवार और सहयोगियों को भारी आघात
आर्यन शर्मा की मौत ने न केवल उनके परिवार को बल्कि उनके सहयोगियों और शुभचिंतकों को भी गहरे शोक में डाल दिया है। वे सांसद पप्पू यादव के करीबी सहयोगी और पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र में सोशल मीडिया गतिविधियों के प्रमुख थे। उनकी ऊर्जा और समर्पण ने उन्हें एक अटूट साथी के रूप में स्थापित किया था।

 
यात्रा बनी जीवन की अंतिम यात्रा
आर्यन अपने माता-पिता के साथ धार्मिक यात्रा पर निकले थे, लेकिन यह यात्रा उनके जीवन की अंतिम यात्रा बन गई। यह घटना न केवल उनके परिवार के लिए बल्कि समाज के लिए भी एक गहरी क्षति है। सांसद पप्पू यादव की श्रद्धांजलि उनकी महत्वपूर्ण भूमिका और व्यक्तिगत संबंधों की गहराई को दर्शाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed