फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Police Team Attacked with Arrows and Stones During Encroachment Drive; Guard Critically Injured, 7 Arrested

Bihar: पूर्णिया में अतिक्रमण हटाने गई पुलिस टीम पर तीर और पत्थरों से हमला, गर्दन में लगा तीर; सात गिरफ्तार

Mon, 01 Jun 2026 08:29 PM IST
पूर्णिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: पूर्णिया ब्यूरो Updated Mon, 01 Jun 2026 08:29 PM IST
सार

पूर्णिया के चम्पानगर थाना क्षेत्र के प्रसादपुर में अतिक्रमण हटाने पहुंची पुलिस-प्रशासन टीम पर कब्जाधारियों ने तीर और ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। ग्रामीण पुलिसकर्मी शंकर पासवान की गर्दन में तीर लगा। आधा दर्जन पुलिसकर्मी घायल हुए, इलाके में तनाव कायम है।

विज्ञापन
Police Team Attacked with Arrows and Stones During Encroachment Drive; Guard Critically Injured, 7 Arrested
घटनास्थल पर अतिक्रमण खाली कराने पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्णिया जिले के चम्पानगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मौजा प्रसादपुर में एक बड़ी और हिंसक वारदात सामने आई है। यहां कोर्ट और प्रशासन के आदेश पर एक कीमती जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने गई पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की टीम पर अतिक्रमणकारियों ने अचानक जानलेवा हमला कर दिया। इस हिंसक झड़प में चम्पानगर थाना में पदस्थापित ग्रामीण पुलिस शंकर पासवान की गर्दन में तीर लग गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके अलावा करीब आधा दर्जन अन्य पुलिसकर्मी भी तीर और ईंट-पत्थर लगने से जख्मी हुए हैं। घायल ग्रामीण पुलिस शंकर पासवान को तुरंत श्रीनगर स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहाँ से उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें सदर अस्पताल पूर्णिया रेफर कर दिया।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, केनगर अंचल के मौजा प्रसादपुर (खाता संख्या 67, खेसरा 181, रकबा 11.28 एकड़) जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत थी। यह जमीन मरंगा थाना क्षेत्र के विक्रमपट्टी कवैया (वार्ड 04) निवासी सुधीर ऋषि की है। इस कीमती जमीन पर काफी समय से श्रीनगर थाना क्षेत्र के चरैया रहिका मलिनिया कामत निवासी रंजना देवी (पति बिजेंद्र ऋषि) और अन्य 28 लोगों ने अवैध रूप से कब्जा कर रखा था।
विज्ञापन


पढ़ें; विधान परिषद् चुनाव में दोनों तरफ रार, राजद में परिवार के अंदर बवाल, NDA में दलों के अंदर सवाल-दर-सवाल
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासनिक आदेश के तहत इस जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए प्रतिनियुक्त कार्यपालक दंडाधिकारी अभय राज, अंचलाधिकारी दिवाकर कुमार और प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी चंद्रदेव प्रसाद करीब पांच दर्जन महिला व पुरुष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे थे। टीम जैसे ही जमीन को खाली कराने की कानूनी कार्रवाई में जुटी, वैसे ही अतिक्रमणकारियों ने भारी विरोध शुरू कर दिया।

देखते ही देखते अतिक्रमणकारी तीर, धनुष, भाला, लाठी और ईंट-पत्थरों जैसे पारंपरिक हथियारों से लैस होकर पुलिस बल पर टूट पड़े। इस अचानक हुए हमले में ग्रामीण पुलिस शंकर पासवान के गले में तीर धंस गया और कई अन्य पुलिसकर्मी चोटिल हो गए। इसके बाद स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने कड़ा रुख अपनाते हुए उपद्रवियों को खदेड़ा। मौके से पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक महिला सहित सात हमलावर अतिक्रमणकारियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की इस सख्त कार्रवाई के बाद प्रशासनिक टीम ने अतिक्रमित भूमि की घेराबंदी कर दी है और इलाके में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त चौकसी बरती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed