{"_id":"66ae41ded8a8343b4e04c543","slug":"purnea-tanishq-jewellery-showroom-robbery-case-police-and-stf-raided-lodge-and-took-away-many-documents-2024-08-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Crime: तनिष्क ज्वेलरी शोरूम लूटकांड मामले में पुलिस और एसटीएफ ने लॉज में की छापामारी, साथ ले गए कई दस्तावेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Crime: तनिष्क ज्वेलरी शोरूम लूटकांड मामले में पुलिस और एसटीएफ ने लॉज में की छापामारी, साथ ले गए कई दस्तावेज
Sat, 03 Aug 2024 08:12 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sat, 03 Aug 2024 08:12 PM IST
सार
Tanishq Jewellery Showroom Robbery: सदर एसडीपीओ पुष्कर कुमार ने बताया कि तनिष्क लूटकांड से जुड़े तारों की पड़ताल में पूर्णिया पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई लगातार चल रही है। आरोपी इसी लॉज में बंद कमरे की बैठक करते थे।
विज्ञापन
लॉज में छापामारी करने पहुंची पुलिस और एसटीएफ टीम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पूर्णिया के डाक बंगला चौक स्थित तनिष्क ज्वैलरी शोरूम लूटकांड मामले में भागलपुर जेल में बंद कुख्यात अपराधी अनिकेत सिंह उर्फ बिट्टू सिंह की लॉज में पूर्णिया पुलिस और एसटीएफ की टीम ने छापामारी की है। पुलिस की ओर से यह दावा किया जा रहा है कि 26 जुलाई को पूर्णिया में जिस तनिष्क ज्वेलरी शोरूम में 3.70 करोड़ के आभूषणों को लूटा गया था, उसकी बैठक इसी लॉज में हुई थी। यहीं साजिश की गई थी कि तनिष्क ज्वेलरी शो रूम को कैसे लूटना है। हालांकि इस लूटकांड की पटकथा दो महीने पहले पटना के बेउर जेल में लिखी गई थी। तब पूर्णिया का कुख्यात अपराधी बिट्टू सिंह उसी जेल में बंद था।
विज्ञापन
भागलपुर जेल से बिट्टू सिंह को बेउर जेल रिमांड पर लाया गया था। उसके बाद बिट्टू सिंह के ससुर के लॉज में तनिष्क ज्वेलरी शॉप को लूटने की साजिश रची थी। छापामारी के दौरान पुलिस ने लॉज के एक एक कमरे में छानबीन की है। पुलिस और एसटीएफ टीम छापामारी के बाद साथ ही कई दस्तावेज अपने साथ लेकर गई है।
विज्ञापन
लॉज में छापामारी करती पुलिस और एसटीएफ टीम
- फोटो : अमर उजाला
सदर एसडीपीओ पुष्कर कुमार ने बताया कि तनिष्क लूटकांड से जुड़े तारों की पड़ताल में पूर्णिया पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई लगातार चल रही है। इसी कड़ी में पता चला कि लूटकांड के मुख्य आरोपियों में से एक अभिषेक झा उर्फ चुनमुन झा के भाई आनंद झा सहित कई साथी लूट से पूर्व यहां बैठक करते थे। लॉज के बंद कमरे में सबकी बैठक चलती थी।
उन्होंने बताया कि लॉज बिट्टू सिंह के ससुर भोला सिंह के नाम पर है। बंद कमरे में बिट्टू सिंह की तस्वीर परिवार के साथ लगी हुई है। गौरतलब है कि तनिष्क लूटकांड मामले में कुल आठ अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। वहीं, कुख्यात बिट्टू सिंह भागलपुर जेल में बंद है।
उन्होंने बताया कि लॉज बिट्टू सिंह के ससुर भोला सिंह के नाम पर है। बंद कमरे में बिट्टू सिंह की तस्वीर परिवार के साथ लगी हुई है। गौरतलब है कि तनिष्क लूटकांड मामले में कुल आठ अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। वहीं, कुख्यात बिट्टू सिंह भागलपुर जेल में बंद है।