फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Purnea News ›   Purnea News: Girl became victim of dowry after love marriage, suicide creates sensation in village

Bihar News: लव मैरिज के बाद दहेज की बलि चढ़ी युवती, आत्महत्या से इलाके में फैली सनसनी; जानें मामला

Sun, 12 Jan 2025 09:12 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 12 Jan 2025 09:12 PM IST
सार

Purnea News: थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनों द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर दहेज प्रताड़ना और आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में कार्रवाई की जा रही है। ससुराल पक्ष को संदेह के घेरे में रखते हुए जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
Purnea News: Girl became victim of dowry after love marriage, suicide creates sensation in village
पुलिस मामले की जांच में जुटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्णिया जिले के सरसी थाना क्षेत्र के बरेना गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां लव मैरिज के बाद दहेज के दबाव और ससुराल वालों की नाराजगी के चलते एक युवती को अपनी जान देकर कीमत चुकानी पड़ी। मृतका की पहचान 19 वर्षीय चांदनी कुमारी पिता हरेकिशुन महतो के रूप में हुई है।

विज्ञापन

 
ससुराल वालों ने अपनाने से किया इनकार
मृतका के भाई कुंदन कुमार महतो ने बताया कि चांदनी की मुलाकात धारहड़ा गांव निवासी नीतीश कुमार से सोशल मीडिया पर हुई थी। सरस्वती पूजा के समय शुरू हुआ यह प्रेम-प्रसंग धीरे-धीरे गहराता गया। दोनों ने कुछ महीनों पहले पूर्णिया के एक मंदिर में विवाह कर लिया। हालांकि, नीतीश के परिवार वालों को यह शादी मंजूर नहीं थी। शादी के बाद चांदनी ने ससुराल में रहने की कोशिश की, लेकिन उसे वहां से निकाल दिया गया। ससुराल पक्ष ने दहेज की मांग करते हुए कहा कि बिना दहेज वह उसे स्वीकार नहीं करेंगे। मजबूर होकर चांदनी अपने मायके में रहने लगी।
विज्ञापन

 
दहेज के दबाव और ससुराल की बेरुखी से टूटी चांदनी
घटनास्थल पर मौजूद लोगों और पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार, चांदनी लंबे समय से ससुराल के इनकार और दहेज की मांग के चलते मानसिक तनाव में थी। रविवार को जब घर के सभी सदस्य बाजार गए हुए थे, तब चांदनी ने खुद को अकेला पाकर कमरे में चादर से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Purnea News: Girl became victim of dowry after love marriage, suicide creates sensation in village
शोक में डूबे परिजन - फोटो : अमर उजाला

परिजनों और ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
चांदनी की मौत की खबर सुनकर घर के सदस्य और ग्रामीण गहरे सदमे में हैं। घटना स्थल पर पहुंचे परिजनों ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी बेटी को प्रताड़ित किया गया, जिसके चलते उसने यह कदम उठाया।
 
पुलिस मामले की जांच में जुटी
सरसी थाना पुलिस ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया जीएमसीएच भेजा गया। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनों द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर दहेज प्रताड़ना और आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में कार्रवाई की जा रही है। ससुराल पक्ष को संदेह के घेरे में रखते हुए जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
 
गांव में मातम और महिलाओं में रोष
चांदनी की मौत से बरेना गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। ग्रामीणों, विशेषकर महिलाओं में दहेज प्रथा और समाज की कठोरता को लेकर रोष है। ग्रामीणों ने इसे दहेज और पारिवारिक प्रताड़ना का नतीजा बताया।
 
वहीं, मृतका के भाई और अन्य परिजनों ने प्रशासन से मांग की है कि ससुराल पक्ष के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। घटना ने एक बार फिर समाज में दहेज प्रथा और महिलाओं के अधिकारों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed