फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Purnea News ›   Purnea News: Fruit vendor's clerk shot by bike-riding miscreants, absconds after looting Rs 1.5 lakh

Bihar News: फल विक्रेता के मुंशी को बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली; डेढ़ लाख लूटकर फरार, पुलिस का दावा अलग

Mon, 04 Mar 2024 06:51 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 04 Mar 2024 06:51 PM IST
सार

Purnia Hindi News: पूर्णिया में फल विक्रेता के मुंशी को गोली मारकर लाखों रुपये की लूट करने का मामला सामने आया है। हालांकि पुलिस ने गोली चलने की बात को नकार दिया है। जानें पूरा मामला...। 

विज्ञापन
Purnea News: Fruit vendor's clerk shot by bike-riding miscreants, absconds after looting Rs 1.5 lakh
अस्पताल में इलाजरत फल विक्रेता का घायल मुंशी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के पूर्णिया में रुपये का तकाजा कर बैंक में जमा करने जा रहे फल विक्रेता के मुंशी को बदमाशों ने गोली मार दी। साथ ही 1.50 लाख रुपये लूट कर फरार हो गए। वहीं, गोली लगने से मुंशी के हाथ की उंगली में चोट लगी है। उसे इलाज के लिए पूर्णिया जीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। जहां डॉक्टर की देख रेख में इलाज जारी है। यह घटना सदर थाना क्षेत्र के खुश्कीबाग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। वहीं, पुलिस ने घटना को आपसी विवाद बताया है। घायल फल विक्रेता मुंशी की पहचान मो. इरफान के रूप में की गई है।

विज्ञापन

 
घायल मुंशी मो. इरफान ने बताया कि वह रुपयों का तकाजा कर गुलाबबाग बैंक में जमा करने जा रहा था। जहां खुश्कीबाग ओवरब्रिज के नजदीक राहुल कुमार और निकेश कुमार नामक अपराधियों ने पहले हाथापाई की, फिर गोली मार दी। गोली हाथ की उंगली में लगने से वह घायल होकर गिर गया। उसके बाद बदमाश तकाजे में वसूले गए डेढ़ लाख रुपये छीनकर फरार हो गए।
विज्ञापन


घटना की सूचना पर सदर थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल की। साथ ही घायल से बारीकी से पूछताछ की। वहीं, सदर एसडीपीओ पुष्कर कुमार ने युवक को गोली लगने की बात से इनकार कर दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि युवक दोनों के बीच मारपीट में घायल हुआ है। आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed