{"_id":"67335877215afd050e0e9aec","slug":"purnea-news-fierce-collision-between-tractor-and-magic-medical-agency-worker-died-in-accident-2024-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: ट्रैक्टर और मैजिक में भीषण टक्कर; हादसे में मेडिकल एजेंसी कर्मी की मौत, परिजनों में कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: ट्रैक्टर और मैजिक में भीषण टक्कर; हादसे में मेडिकल एजेंसी कर्मी की मौत, परिजनों में कोहराम
Tue, 12 Nov 2024 07:00 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Tue, 12 Nov 2024 07:00 PM IST
सार
Purnea News: पूर्णिया में एक सड़क दुर्घटना में मेडिकल एजेंसी के कर्मी की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना से मृतक के परिवार में मातम छा गया है। वहीं, पुलिस भी मामले की छानबीन में जुट
विज्ञापन
पुलिस घटना की जांच में जुट गई है
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्णिया जिले के अररिया जीरो माइल के पास सोमवार को एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में मेडिकल एजेंसी के कर्मी शंकर दास (52) की मौत हो गई। हादसे के बाद उन्हें गंभीर हालत में पूर्णिया के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, यह हादसा उस वक्त हुआ जब शंकर दास अररिया जिले के फारबिसगंज में दवा की डिलीवरी कर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान रॉन्ग साइड से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी मैजिक गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में शंकर दास गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि मैजिक का चालक सुरक्षित रहा। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें पहले अररिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन हालत बिगड़ने पर उन्हें पूर्णिया के निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।
विज्ञापन
घटना के बाद मृतक के परिवार में मातम छा गया है और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक के बेटे नितिन कुमार ने बताया कि उनके पिता की मृत्यु ने परिवार को गहरा सदमा पहुंचाया है। परिजनों ने कसबा पुलिस को दुर्घटना की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया। फिर शव को पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया जीएमसीएच भेज दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए घटना की पूरी पड़ताल की जा रही है।