{"_id":"65e33fbe837393760f06aea7","slug":"purnea-news-a-bike-rider-hit-a-truck-parked-on-roadside-from-behind-young-man-died-on-spot-2024-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: पूर्णिया में बाइक सवार ने सड़क किनारे खड़े ट्रक को पीछे से मारी टक्कर; युवक की मौके पर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: पूर्णिया में बाइक सवार ने सड़क किनारे खड़े ट्रक को पीछे से मारी टक्कर; युवक की मौके पर मौत
Sat, 02 Mar 2024 08:33 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sat, 02 Mar 2024 08:33 PM IST
सार
Purnea Hindi News: कसबा थानाध्यक्ष ने बताया कि सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हुई है। मौत के बाद युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। साथ ही दुर्घटनाग्रस्त बाइक और ट्रक को जब्त कर थाने लाया गया है।
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त बाइक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के पूर्णिया के कसबा थाना क्षेत्र एनएच 57 के हीना ईंट भट्ठा के पास तेज रफ्तार बाइक ने सड़क किनारे खड़े ट्रक को पीछे टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। युवक मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। मृतक युवक की पहचान बरसौनी निवासी हर्ष कुमार (24) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने बताया कि युवक बाइक से कसबा से अपने घर बरसौनी जा रहा था। इसी दौरान हीना ईंट भट्ठा के पास तेज रफ्तार बाइक ने सड़क किनारे खड़े ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे घटनास्थल पर ही युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची कसबा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया जीएमसीएच भेज दिया। वहीं, पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइक और ट्रक को भी जब्त कर लिया है।
विज्ञापन
वहीं, कसबा थानाध्यक्ष ने बताया कि सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हुई है। मौत के बाद युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। साथ ही दुर्घटनाग्रस्त बाइक और ट्रक को जब्त कर थाने लाया गया है।
विज्ञापन