फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Prashant Kishor Campaigns in Purnia for Kosi Graduate MLC Elections: Promises 7th Pay Scale for Teachers

बिहार: पूर्णिया में प्रशांत किशोर का बड़ा दावा, बोले- लोकसभा चुनाव से पहले शिक्षकों को दिलाएंगे 7वां वेतनमान

Mon, 05 Oct 2026 07:23 PM IST
पूर्णिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: पूर्णिया ब्यूरो Updated Mon, 05 Oct 2026 07:23 PM IST
सार

पूर्णिया में प्रशांत किशोर ने कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशी डॉ. रजनीश रंजन के समर्थन में सभा की। उन्होंने शिक्षकों को 7वां वेतनमान दिलाने, सीमांचल के 10 हजार युवाओं को रोजगार देने और एमएलसी चुनाव से सरकार को जवाबदेह बनाने की बात कही।

 

विज्ञापन
Prashant Kishor Campaigns in Purnia for Kosi Graduate MLC Elections: Promises 7th Pay Scale for Teachers
पदयात्रा करते प्रशांत किशोर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

जन सुराज के सूत्रधार और बांकीपुर से विधायक प्रशांत किशोर सोमवार को पूर्णिया पहुंचे। उन्होंने कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जन सुराज के प्रत्याशी डॉ. रजनीश रंजन के नामांकन के बाद जिला स्कूल, भट्ठा बाजार के समीप आयोजित जनसभा को संबोधित किया। सभा के बाद उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ कला भवन तक पैदल यात्रा कर जनसंपर्क भी किया।

जनसभा को संबोधित करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव से पहले बिहार के शिक्षकों को 7वां वेतनमान दिलाना उनकी मुख्य जिम्मेदारी और प्राथमिकता है। उन्होंने सीमांचल क्षेत्र के 10 हजार पढ़े-लिखे बेरोजगार युवाओं को सम्मानजनक रोजगार दिलाने की भी बात कही।

विज्ञापन

प्रशांत किशोर ने कहा कि नवंबर 2025 में बिहार की जनता बदलाव चाहती थी, लेकिन उस समय सरकार ने जनता को दिग्भ्रमित कर सत्ता हासिल की। उन्होंने कहा कि एमएलसी चुनाव सरकार बनाने या गिराने का चुनाव नहीं है, बल्कि वर्तमान सरकार को जनता के प्रति जवाबदेह बनाने और उस पर अंकुश लगाने का चुनाव है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: बेंच-डेस्क के सहारे टिकी थी स्कूल की छत; किस विधायक की मांग पर विद्यालय को शिफ्ट किया गया?

उन्होंने भाजपा प्रत्याशी एनके यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि यदि जनता उन्हें चुनाव हरा देती है तो पिछले 15 वर्षों से कायम भाजपा का किला ध्वस्त हो जाएगा। प्रशांत किशोर ने कहा कि इससे दिल्ली तक संदेश जाएगा कि राज्य की वर्तमान प्रशासनिक और राजनीतिक व्यवस्था से जनता खुश नहीं है। उन्होंने दावा किया कि ऐसी हार से सत्ता में बैठे जनप्रतिनिधियों में जनता का डर पैदा होगा और वे जमीनी समस्याओं पर ध्यान देने के लिए मजबूर होंगे।

नामांकन सभा में प्रत्याशी डॉ. रजनीश रंजन ने कार्यकर्ताओं और स्नातकों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में जन सुराज को इतनी ताकत दी जाए कि सत्तापक्ष और विपक्ष के स्थापित उम्मीदवार मैदान में टिक न सकें। उन्होंने कहा कि यह चुनाव कोसी निर्वाचन क्षेत्र के इतिहास में दर्ज हो और सभी मिलकर प्रशांत किशोर के सपनों का नया, शिक्षित और समृद्ध बिहार बनाने की दिशा में काम करें।

कार्यक्रम में प्रदेश और जिला स्तर के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। इनमें पूर्व विधायक ललन यादव, किशोर कुमार मुन्ना, जिलाध्यक्ष डॉ. कृष्ण मोहन, चुनाव प्रभारी राकेश कुमार, पूर्णिया प्रभारी संतोष सिंह, लोकसभा प्रभारी अमोद मंडल, सत्यनारायण शर्मा, महिला प्रवक्ता शनू कुमारी, राहुल झा, आलोक कुमार, सहरियार आलम और आफाक आलम समेत कई प्रमुख कार्यकर्ता शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed