{"_id":"68073fcfb5974a94b802f8dd","slug":"mysterious-murder-of-44-year-old-woman-in-purnias-dhanka-purnea-news-c-1-1-noi1375-2861075-2025-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: घर से 200 मीटर की दूरी पर मिला महिला का, अपराधियों ने हत्याकर पेड़ से बांधा; जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: घर से 200 मीटर की दूरी पर मिला महिला का, अपराधियों ने हत्याकर पेड़ से बांधा; जांच में जुटी पुलिस
Tue, 22 Apr 2025 05:46 PM IST
पूर्णिया ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
Published by: पूर्णिया ब्यूरो
Updated Tue, 22 Apr 2025 05:46 PM IST
सार
ग्रामीणों का कहना है कि महिला की गला दबाकर हत्या की गई है। महिला का शव घर से 200 मीटर दूर एक सुनसान जगह पर पेड़ से बंधा हुआ मिला। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले और हत्यारों की गिरफ्तारी करे।
विज्ञापन
महिला की लाश का पोस्टमार्टम कराने पहुंचे परिजन
विस्तार
पूर्णिया में घर से 200 मीटर की दूरी स्थित सुनसान जगह पर ले जाकर एक 44 वर्षीया महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद परिजनों में मातम पसरा हुआ हैं। सूचना के बाद सदर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया।मौके पर एफ एस एल एवं पुलिस डॉग की टीम पहुंचकर महिला के शव एवं घटनास्थल की जांच पड़ताल की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। घटना देर रात सदर थाना क्षेत्र के दमका पश्चिम टोला वार्ड 35 में हुई। मृतिका की पहचान सदर थाना क्षेत्र के दमका पश्चिम टोला निवासी अजीमुद्दीन की पत्नी नूरजहां खातून के रूप में की गई हैं।
विज्ञापन
मामले मृत महिला के भतीजे जाहिद ने बताया कि बीती रात को करीब 11 बजे उसकी चाची की हत्या की जानकारी मिली। घर से करीब 200 मीटर दूर झाड़ी में एक पेड़ से शव को बांधा गया था। उसके गले पर गहरा जख्म के निशान देखा गया। आशंका है कि अपराधियों देर रात चाची के घर मवेशी चोरी करने चोर आए होंगे। जिसे उसने देख कर पहचान लिया था। अपनी पहचान छिपाने के लिए अपराधी चाची को अगवा कर घर से दूर ले गए और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। जाहिद ने बताया कि मोहल्ला में मवेशी की चोरी होती रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
परिजनों ने कहा कि मृत महिला की किसी से दुश्मनी नहीं थी। उसका पति मानसिक रूप से बीमार है। वह किसानों के खेत में मजदूरी करती थी। वह अपने पीछे चार बेटे और दो बेटी छोड़ गई। चार लड़का और दो लड़की है। पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया है। मामले में सदर थाना के अपर थानाध्यक्ष अनुपम कुमारी ने बताया एक महिला की हत्या का मामला हुई है। लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और परिजनों के आवेदन पर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
नाथनगर से विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं बिहार प्रशासनिक सेवा का यह अधिकारी, वीआरएस के बाद चर्चा तेज