{"_id":"682845494870a227130ea510","slug":"molestation-with-a-minor-tribal-girl-four-accused-arrested-2025-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: नाबालिग आदिवासी लड़की से सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपियों ने की दरिंदगी, पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: नाबालिग आदिवासी लड़की से सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपियों ने की दरिंदगी, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Sat, 17 May 2025 01:44 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटिहार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटिहार
Published by: आशुतोष प्रताप सिंह
Updated Sat, 17 May 2025 01:44 PM IST
सार
कटिहार में नाबालिक आदिवासी छात्र के साथ सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मनिहारी थाना क्षेत्र के इस मामले को लेकर पुलिस ने चार आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कटिहार में नाबालिक आदिवासी छात्र के साथ सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मनिहारी थाना क्षेत्र के इस मामले को लेकर पुलिस ने चार आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि नाबालिक लड़की कस्तूरबा विद्यालय में सातवीं की छात्रा है। जहां विद्यालय से छुट्टी लेकर अपने घर आई हुई थी। इसी दौरान मवेशी के लिए खेत में घास काटने गई नाबालिक को अकेला पाकर चार मनचलों ने मिलकर नाबालिक के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए मनिहारी पुलिस ने चारों आरोपी युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। आदिवासी विकास परिषद के नेता सह पूर्व मुखिया चंपय किसकू ने बताया कि 13 साल की नाबालिक कस्तूरबा विद्यालय में पढ़ती है और छुट्टी के दौरान घर आई हुई थी। इसी बीच यह जघन्य अपराध किया गया है। परिजनों की माने तो पीड़िता गांव के पास खेत में घास काटने बहियार गई थी। इसी दौरान घास काटते काटते चार हैवान वहां पहुंचे और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। और वहां से फरार हो गए।
यह भी पढ़ें: 4415 करोड़ रुपये की यह परियोजना बाढ़ की समस्या से निपटने में करेगी मदद, पढ़िए पूरी खबर
विज्ञापन
नाबालिक बच्ची जब घर पहुंची तो घटना की पूरी जानकारी अपनी मां को दिया। युवती के माता-पिता ने मुखिया सरपंच तथा अपने ग्रामीणों को इसकी सूचना दी ग्रामीणों ने चारों आरोपी को पंचायत के नाम पर बुलाकर पुलिस के हवाले कर दिया। फिलहाल नाबालिक के आरोप और परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने चारों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल है।