फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Purnea News ›   Kishanganj: Teacher made obscene demand from girl student in name of Guru Dakshina citing example of Eklavya

शर्मनाक: टीचर ने छात्रा से गुरु दक्षिणा के नाम पर की अश्लील मांग, एकलव्य का दिया उदाहरण; यह आरोप भी लगे

Wed, 12 Feb 2025 04:47 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 12 Feb 2025 04:47 PM IST
सार

Kishanganj News: दरअसल आरोपी शिक्षक विवाहित है, पर उसका यह आचरण पूरी तरह से गलत और चिंता का विषय है। आरोपी पर शिक्षिकाओं ने भी गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीं, प्रधान शिक्षक ने इसकी शिकायत डीईओ से भी कर दी है। जानें पूरा मामला...।

विज्ञापन
Kishanganj: Teacher made obscene demand from girl student in name of Guru Dakshina citing example of Eklavya
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

किशनगंज जिले में एक शिक्षक द्वारा गुरु-शिष्य के पवित्र रिश्ते को कलंकित करने का मामला सामने आया है। मामला कोचाधामन प्रखंड के सिंघारी गांव का है, जहां स्थित प्लस टू किसान हाईस्कूल के शिक्षक विकास कुमार पर 12वीं कक्षा की एक छात्रा ने गंभीर आरोप लगाए हैं।

विज्ञापन

 
पीड़िता के अनुसार, आरोपी शिक्षक उसे लगातार फोन कर अश्लील बातें करता था। फिर गर्लफ्रेंड बनने का दबाव बनाता था और उसे सिलीगुड़ी घुमाने का प्रलोभन भी देता था। शिक्षक ने महाभारत के एकलव्य का उदाहरण देते हुए कहा कि जैसे एकलव्य ने गुरु द्रोणाचार्य को अंगूठा दिया, वैसे ही वह गुरु दक्षिणा के रूप में उसकी गर्लफ्रेंड बन सकती है। छात्रा ने शिक्षक की इन बातों को रिकॉर्ड कर लिया और प्रधान शिक्षक के समक्ष सबूत पेश किया।
विज्ञापन

 
इस मामले में और भी चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। स्कूल की महिला शिक्षिकाओं ने भी आरोपी पर दुर्व्यवहार के आरोप लगाए हैं। विवाहित होने के बावजूद शिक्षक का यह आचरण स्कूल में चिंता का विषय बना हुआ है। प्रधान शिक्षक ने इस मामले की शिकायत जिला शिक्षा पदाधिकारी से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि पहले भी आरोपी शिक्षक पर महिला शिक्षिकाओं से अश्लील बातें करने के आरोप लग चुके हैं, जिससे स्कूल में तनावपूर्ण माहौल बना था। फिलहाल मामले पर शिक्षा पदाधिकारी जांच कर रहे हैं, शिक्षक से जब हमने बात करने की कोशिश की तो उन्होंने इन आरोपों को निराधार बताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed