फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Purnea News ›   Kishanganj: Soil suddenly collapsed during excavation by JCB; 3 women and child buried, innocent child died

Bihar News: जेसीबी से खुदाई के दौरान अचानक धंसी मिट्टी; तीन महिलाएं और बच्चा दबे, मासूम की मौत

Mon, 09 Dec 2024 06:51 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 09 Dec 2024 06:51 PM IST
सार

Kishanganj News: पुलिस ने घटना की गंभीरता को स्वीकारते हुए कहा कि मामले की जांच की जाएगी। पुलिस ने निर्माण स्थल पर सुरक्षा मानकों का पालन न किए जाने को भी जांच का हिस्सा बनाने की बात कही।

विज्ञापन
Kishanganj: Soil suddenly collapsed during excavation by JCB; 3 women and child buried, innocent child died
महिला को मिट्टी से निकाला गया बाहर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

किशनगंज जिले के दिघलबैंक प्रखंड अंतर्गत कोढ़ोबाड़ी थानाक्षेत्र के कटहलबाड़ी गांव में मिट्टी धंसने से एक मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। इस हृदयविदारक घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर है। वहीं, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, यह घटना कटहलबाड़ी गांव में पंचायत सरकार भवन निर्माण के लिए चल रही जेसीबी से खुदाई के दौरान हुई। स्थानीय लोगों के अनुसार, निर्माण स्थल पर महिलाएं और बच्चे मिट्टी निकालने में जुटे थे। इसी दौरान मिट्टी का एक बड़ा हिस्सा अचानक धंस गया, जिसमें एक छह वर्षीय बच्चा और तीन महिलाएं दब गए।
विज्ञापन

 
स्थानीय लोगों ने चीख-पुकार सुनकर राहत कार्य शुरू किया और सभी को बाहर निकाला। हालांकि, बच्चा मिट्टी में दबने के कारण दम घुटने से मौके पर ही चल बसा। मृतक की पहचान मोहम्मद कलाम के बेटे इरफान के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
घटना की सूचना मिलते ही कोढ़ोबाड़ी थानाध्यक्ष संतोष कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि पुलिस ने परिजनों को शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे सहमत नहीं हुए। परिजन गहरे शोक में हैं और इस दुखद हादसे के कारण अंतिम क्रियाकर्म में जल्दबाजी कर रहे हैं।
 
इस घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है। गांव वालों का कहना है कि निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए थे, जिससे यह हादसा हुआ। मृतक के घर पर सांत्वना देने वालों की भीड़ जुटी है। ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत भवन के निर्माण स्थल पर सुरक्षा उपायों की घोर लापरवाही बरती गई। वहां मजदूरों और स्थानीय लोगों को बिना किसी चेतावनी के मिट्टी हटाने दिया जा रहा था। इस हादसे के बाद प्रशासन की जवाबदेही पर भी सवाल उठ रहे हैं।

 
थानाध्यक्ष ने घटना की गंभीरता को स्वीकारते हुए कहा कि मामले की जांच की जाएगी। उन्होंने निर्माण स्थल पर सुरक्षा मानकों का पालन न किए जाने को भी जांच का हिस्सा बनाने की बात कही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed