Bihar News: सासंद पप्पू यादव ने जदयू-भाजपा पर जमकर कसे तंज, बोले- CM नीतीश कुमार को खत्म करना चाहती है BJP
Purnea News: सांसद पप्पू यादव गुरुवार की रात किशनगंज पहुंचे। यहां उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद जमीनी हालात जानें। उसके बाद उन्होंने बिहार सरकार और भाजपा पर जमकर निशाना साधा। पढ़ें पूरी खबर...।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव गुरुवार की रात किशनगंज के ठाकुरगंज पहुंचे। जहां कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। वहीं, उन्होंने ठाकुरगंज के कई निजी क्लिनिक के डॉक्टरों से मुलाकात कर आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज मुहैया करवाने के लिए उनके कार्यों की सराहना की। इस दौरान उन्होंने कहा कि आयुष्मान कार्ड से स्थानीय लोगों को इलाज कराने में सहूलियत मिलेगी। वहीं, इस दौरान उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं के साथ क्षेत्र के कई मुद्दों पर चर्चा की। साथ ही इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और बीजेपी पर जमकर तंज कसे।
'मुख्यमंत्री जी को किशनगंज के बारे में यह जानने की जरूरत है'
सांसद पप्पू यादव ने कहा कि किशनगंज कितना गरीब है, यह मुख्यमंत्री जी को जानने की जरूरत है। हमारे यहां सबसे ज्यादा छोटे-छोटे जमीन वाले हैं। जिस तरह से अनानास की खेती हमारे यहां बढ़ी है, उसके लिए सब्सिडी मुहैया करवाई जाए। इस इलाके में उद्योग स्थापित करवाएं, क्योंकि सबसे ज्यादा किशनगंज से पलायन साउथ या पंजाब में होता है। सीमांचल सबसे गरीब है, हमारे पास न विकास है न ही अर्थ है। हम मुख्यमंत्री से ये चाहेंगे कि किशनगंज की प्रगति, महानंदा पर बांध और नदी के नवीकरण आदि पर वे ध्यान दें। यहां की चाय काफी प्रमुख है और यहां के चाय की खेती को आगे बढ़ाएं।
‘भाजपा नीतीश कुमार को खत्म करना चाहती है’
सांसद पप्पू यादव ने कहा कि आप उम्मीद करते हैं दिल्ली से बिहार के आदमी के बारे में? उन्हें क्या मतलब है, जात-पात से ऊपर सोचते नहीं हैं। जब भी दलित की बात आती है तो जदयू और भाजपा वाले भागते हैं और विशेष राज्य की उम्मीद केंद्र से आप कैसे कर सकते हैं। नीतीश कुमार को तो बीजेपी खत्म करना चाहती है। वह तो पीठ में खंजर घोंपने में लगी हुई है कि इस बार निपटा दो। बहुत शातिर लोग हैं यह बीजेपी वाले। उन्हें इस बात से परेशानी है कि बिहार में उनकी अकेली की सरकार कभी भी नहीं बन सकती है।