{"_id":"67f104983a151bc890044051","slug":"kishanganj-news-dispute-over-put-mahaveeri-flag-on-ram-navami-drunk-toto-driver-and-companion-beat-up-youth-2025-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: रामनवमी पर झंडा लगाने पर हुआ विवाद; नशे में धुत टोटो चालक और साथी ने युवक को पीटा, दोनों आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: रामनवमी पर झंडा लगाने पर हुआ विवाद; नशे में धुत टोटो चालक और साथी ने युवक को पीटा, दोनों आरोपी गिरफ्तार
Sat, 05 Apr 2025 03:53 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sat, 05 Apr 2025 03:53 PM IST
सार
Kishanganj News: किशनगंज में रामनवमी के मौके पर झंडा लगाने पर एक विवाद सामने आया है। जहां नशे में धुत टोटो चालक और उसके साथी ने एक युवक को जमकर पीट दिया, जिससे वह घायल हो गया है। घायल युवक का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
किशनगंज शहर के लोहार पट्टी में नशेड़ी टोटो चालक और उसके साथी ने एक युवक को बुरी तरह से पीट दिया। इस मारपीट से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना के बाद मौके पर बड़ी तादाद में भीड़ जुट गई। उसके बाद घायल युवक इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचा, जहां उसका इलाज जारी है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Bihar:बेहद शर्मनाक! लोग बनाते रहे सेल्फी-वीडियो, तड़पता रहा घायल शख्स, संवेदनहीनता से ट्रैक्टर चालक की मौत
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, लोहार पट्टी में युवक अमर कुमार बसाक रामनवमी के अवसर पर झंडा लगा रहा था। तभी अचानक टोटो से जाम लग गया, जिसपर अमर कुमार बसाक ने टोटो चालक को बोला कि टोटो थोड़ा आगे कर लो। बस यही बात टोटो चालक को अच्छी नहीं लगी। इसके बाद नशे में धुत टोटो चालक और टोटो में बैठे उसके साथी ने अमर कुमार बसाक पर हमला कर दिया। इस दौरान अमर कुमार को बुरी तरह से पीटा गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Bihar News: लापता बुजुर्ग व्यक्ति का शव पानी में मिलने से फैली सनसनी, पुल से गिरकर मौत होने की आशंका
इस घटना के बाद घटनास्थल पर बड़ी तादाद में लोगों की भीड़ जुट गई। इधर, स्थानीय लोगों ने नशेड़ी टोटो चालक और उसके साथी को पकड़ लिया और घटना की जानकारी टाउन थाना पुलिस को दे दी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर टाऊन थाना पुलिस पहुंची। पुलिस ने दोनों युवकों को पकड़ लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन