फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Purnea News ›   Kishanganj News: Asia's second largest cattle fair Khagra started, Minister Dilip Kumar Jaiswal inaugurated

Bihar: किशनगंज में शुरू हुआ एशिया का दूसरा सबसे बड़ा पशु मेला खगड़ा, राजस्व मंत्री ने किया भव्य उद्घाटन

Sat, 25 Jan 2025 09:20 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 25 Jan 2025 09:20 PM IST
सार

Kishanganj News: राजस्व मंत्री ने अपने संबोधन में खगड़ा मेले की ऐतिहासिकता और सामाजिक महत्व पर जोर दिया। वहीं, भाजपा के जिला अध्यक्ष सुशांत गोप ने कहा कि यह मेला किशनगंज के लिए गर्व का विषय है। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Kishanganj News: Asia's second largest cattle fair Khagra started, Minister Dilip Kumar Jaiswal inaugurated
खगड़ा मेले के उद्घाटन के अवसर पर राजस्व मंत्री तथा अन्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एशिया का दूसरा सबसे बड़ा और ऐतिहासिक खगड़ा पशु मेला किशनगंज जिले में धूमधाम के साथ शुरू हो चुका है। भूमि सुधार सह राजस्व मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल, जिलाधिकारी विशाल राज और पुलिस अधीक्षक सागर कुमार ने इसका विधिवत उद्घाटन किया। इस आयोजन के साथ क्षेत्र में हर्षोल्लास का माहौल है।

विज्ञापन

 
इतिहास में दर्ज है खगड़ा मेले का गौरव
जानकारी के मुताबिक, खगड़ा पशु मेले का इतिहास लगभग 140 साल पुराना है। इसकी शुरुआत ब्रिटिश शासन के दौरान 1883 में नवाब सैयद जैनुदीन हुसैन मिर्जा द्वारा किया गया था। आजादी के बाद, 1952 में यह मेला प्रशासन के अधीन आ गया। 2024 में इसे तत्कालीन जिलाधिकारी तुषार सिंगला द्वारा राजकीय मेला घोषित किया गया, जो मेले के महत्व और परंपरा को और भी सुदृढ़ करता है।
विज्ञापन

 
1.33 करोड़ के खर्च में हुआ बंदोबस्त
इस वर्ष खगड़ा मेले का डाक 1.33 करोड़ रुपये में हुआ है। मेला आयोजकों और प्रशासन ने इसे अधिक आकर्षक और भव्य बनाने के लिए विशेष प्रयास किए हैं। इस बार मेले में झूले, सर्कस, थियेटर, खान-पान स्टॉल, खिलौने और अन्य मनोरंजक गतिविधियों की भरमार है। वहीं, मेले में सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की गई है। पुलिस प्रशासन के सहयोग से पूरे क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
दीप प्रज्वलन और फीता काटकर हुआ उद्घाटन
मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल और अन्य अतिथियों ने कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और फीता काटकर की। मंत्री ने अपने संबोधन में खगड़ा मेले की ऐतिहासिकता और सामाजिक महत्व पर जोर दिया। भाजपा के जिला अध्यक्ष सुशांत गोप ने कहा कि यह मेला किशनगंज के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के इस दौर में पारंपरिक मेले के अस्तित्व को बचाए रखना एक बड़ी चुनौती है। लेकिन इस बार मेला बेहद भव्य रूप से आयोजित किया गया है, जिससे इसकी पहचान और भी मजबूत होगी।
 
ग्रामीण अर्थव्यवस्था को देता है बढ़ावा
खगड़ा मेला न केवल मनोरंजन और परंपरा का प्रतीक है, बल्कि यह स्थानीय ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी प्रोत्साहित करता है। हजारों व्यापारी, किसान और पशुपालक यहां आते हैं। पशुओं की खरीद-बिक्री के साथ, विभिन्न स्टॉल और व्यापारिक गतिविधियां यहां के लोगों के लिए आय का एक बड़ा स्रोत बनती हैं।

 
मेले का समापन विभिन्न पुरस्कार वितरण और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ किया जाएगा। स्थानीय कलाकारों और युवाओं के लिए यह मेला अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतरीन मंच बनता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed