फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Purnea News ›   Katihar News: Criminals shot MLA's nephew with bullets; Death on reaching hospital

Bihar News: कटिहार में अपराधियों ने विधायक के भतीजे को गोलियों से भूना; अस्पताल पहुंचते ही मौत

Wed, 06 Mar 2024 11:54 AM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटिहार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटिहार Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 06 Mar 2024 11:54 AM IST
सार

Katihar Hindi News: कटिहार पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में स्थानीय लोगों की मदद से वारदात को अंजाम देकर भाग रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से हथियार भी बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन
Katihar News: Criminals shot MLA's nephew with bullets; Death on reaching hospital
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के कटिहार से बड़ी खबर सामने आई है, जहां हथियारबंद अपराधियों ने MLA कविता देवी के भतीजे को गोलियों से भून डाला। बताया जा रहा है कि मेडिकल कॉलेज की दहलीज पर पहुंचते ही पीड़ित ने दम तोड़ दिया। मृतक नीरज पासवान, मेयर शिवा पासवान मर्डर केस में नामजद आरोपी था और हाल ही में जमानत पर जेल से बाहर आया था।

विज्ञापन

 
दरअसल, पूरी घटना नगर थाना क्षेत्र के संग्राम चौक ड्राइवर टोला इलाके की है। जहां हथियारबंद अपराधियों ने विधायक कविता देवी के भतीजे नीरज पासवान को गोली मार दी। आनन-फानन में पीड़ित को इलाज के कटिहार मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन



 
वहीं, कटिहार पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में स्थानीय लोगों की मदद से वारदात को अंजाम देकर भाग रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से चार असलहे को भी बरामद किया गया है। फिलहाल, गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ जारी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed