{"_id":"68a171c2bc73184e300a9760","slug":"katihar-news-again-5-children-absconded-from-shelter-home-serious-questions-raised-on-security-arrangements-2025-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: आश्रय स्थल से फिर पांच बच्चे दीवार फांदकर फरार, यह चौथी बड़ी घटना; क्या अंदर सब ठीक है?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: आश्रय स्थल से फिर पांच बच्चे दीवार फांदकर फरार, यह चौथी बड़ी घटना; क्या अंदर सब ठीक है?
Sun, 17 Aug 2025 11:38 AM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटिहार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटिहार
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sun, 17 Aug 2025 11:38 AM IST
सार
Katihar News: कटिहार में वृहद आश्रय स्थल से फिर पांच बच्चे फरार हो गए। यह चौथी बड़ी घटना है। जानकारी मिलने के बाद पुलिस फरार बच्चों की तलाश में जुट गई है। जानें पूरा मामला...।
विज्ञापन
बच्चों के भाग जाने के बाद पुलिस उनकी तलाश में जुट गई है
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कटिहार जिले में आश्रय स्थल की सुरक्षा व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में है। रविवार की अहले सुबह जिले के वृहद आश्रय स्थल से पांच बच्चे दीवार फांदकर फरार हो गए। सभी बच्चे बालक यूनिट-वन में रखे गए थे। घटना के बाद आश्रय स्थल प्रशासन ने सहायक थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। यह घटना लगातार चौथी बार हुई है, जब आश्रय स्थल से बच्चे या बच्चियां फरार हुए हों।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Bihar News: मधेपुरा में महिला ने दो बच्चों संग तालाब में कूदकर दी जान, पति से झगड़े के बाद उठाया आत्मघाती कदम
विज्ञापन
चौथी बड़ी घटना, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल
पिछले कुछ हफ्तों के भीतर ही आश्रय स्थल से कई बच्चे और बच्चियां फरार हो चुके हैं। हाल ही में भागी तीन बालिकाओं की बरामदगी के बाद कई चौंकाने वाले खुलासे हुए थे, लेकिन इसके बावजूद प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कोई सख्त कदम नहीं उठाया। नतीजा यह रहा कि एक बार फिर से बच्चे वहां से भाग निकले। स्थानीय लोगों का कहना है कि बार-बार बच्चों का इस तरह फरार होना सुरक्षा व्यवस्था की गंभीर चूक को उजागर करता है।
विज्ञापन
क्या अंदर से मिल रही मदद या हालात हैं खराब?
बच्चों के लगातार भागने की घटनाओं ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी खामी है या फिर बच्चों को अंदर से किसी की मदद मिल रही है? कुछ लोग यह भी सवाल उठा रहे हैं कि क्या आश्रय स्थल की जीवन-स्थितियां इतनी खराब हैं कि बच्चे वहां रहना ही नहीं चाहते। ये तमाम सवाल अब प्रशासन और आश्रय स्थल प्रबंधन के लिए चुनौती बनते जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें- Bihar Flood: समस्तीपुर में गंगा की बाढ़ से तबाही; गांव डूबे, लोग बांधों व सड़क किनारे तंबुओं में रहने को मजबूर
पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने फरार बच्चों की तलाश शुरू कर दी है। आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। वहीं, प्रशासन ने कहा है कि इस लापरवाही में शामिल कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।