फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Madhepura News: Woman commits suicide by jumping into a pond with two children after quarrel with husband

Bihar News: मधेपुरा में महिला ने दो बच्चों संग तालाब में कूदकर दी जान, पति से झगड़े के बाद उठाया आत्मघाती कदम

Sun, 17 Aug 2025 10:39 AM IST
कोसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा Published by: कोसी ब्यूरो Updated Sun, 17 Aug 2025 10:39 AM IST
सार

Madhepura News: एक महिला ने पति से झगड़े के बाद अपने दो मासूम बेटा-बेटी के साथ तालाब में कूदकर जान दे दी। दोनों बच्चों के शव शनिवार को बरामद हुए थे, जबकि महिला का शव आज उसी पोखर से मिला है।

विज्ञापन
Madhepura News: Woman commits suicide by jumping into a pond with two children after quarrel with husband
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और लोगों की भीड़

विस्तार

मधेपुरा जिले से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। कुमारखंड थाना क्षेत्र के रौता गांव में एक महिला ने अपने दो मासूम बच्चों के साथ तालाब में कूदकर जान दे दी। शनिवार को बच्चों के शव तालाब से बरामद किए गए थे, जबकि महिला का शव रविवार सुबह मिला। इस घटना से पूरे गांव में मातम पसर गया है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar Flood: समस्तीपुर में गंगा की बाढ़ से तबाही; गांव डूबे, लोग बांधों व सड़क किनारे तंबुओं में रहने को मजबूर
विज्ञापन

 
पति से फोन पर हुआ था झगड़ा
जानकारी के मुताबिक, मृतका की पहचान रौता वार्ड 11 निवासी राकेश कुमार यादव की पत्नी आशा देवी (25) के रूप में हुई है। उसके साथ दो साल की बेटी कृति कुमारी और एक साल का बेटा रियांशु कुमार भी तालाब में डूबकर मौत के शिकार हो गए। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की रात महिला का पति राकेश, जो मजदूरी करने पंजाब गया हुआ है, उससे फोन पर किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इसी के बाद आशा देवी ने यह कदम उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटनास्थल पर जुटी लोगों की भीड़
 
दरवाजा बंद कर निकली, फिर मिली मौत की खबर
मृतका के ससुर सुनील यादव ने बताया कि वह शनिवार सुबह पटसन निकालने बहियार गए थे। करीब 11 बजे लौटने पर घर का दरवाजा बंद पाया। दरवाजा खोलने पर अंदर आग लगी मिली। उसी दौरान सूचना आई कि बच्चों के शव तालाब में मिले हैं। पड़ोस की महिला पूनम देवी ने भी बताया कि शनिवार सुबह करीब 10 बजे उन्होंने आशा देवी को घर का दरवाजा बंद करते और बच्चों को लेकर बाहर निकलते देखा था। इसके कुछ ही देर बाद तालाब में शव मिलने की खबर आई।

यह भी पढ़ें- Bihar Crime: फाइनेंस कंपनी के एजेंट से 70 हजार की लूट, विरोध करने पर बदमाशों ने किए चाकू से दर्जनों वार
 
पुलिस ने शवों को भेजा पोस्टमार्टम के लिए
घटना की सूचना पर कुमारखंड थाना अध्यक्ष पंकज कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि दोनों बच्चों के शवों का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है, जबकि महिला का शव रविवार सुबह तालाब से बरामद कर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेजा गया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed