{"_id":"6821fbf8cc47b1ceb30fec31","slug":"indo-pak-tension-purnea-divisional-commissioner-rajesh-kumar-instructs-for-24-7-investigation-siren-shortage-2025-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indo-Pak Tension: तनाव के बीच प्रमंडलीय आयुक्त ने दिए 24×7 सीमा पर जांच के निर्देश, कहा- सायरन की कमी होगी दूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indo-Pak Tension: तनाव के बीच प्रमंडलीय आयुक्त ने दिए 24×7 सीमा पर जांच के निर्देश, कहा- सायरन की कमी होगी दूर
Mon, 12 May 2025 07:17 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Mon, 12 May 2025 07:17 PM IST
सार
Indo-Pak Tension: आयुक्त राजेश कुमार ने कहा कि किशनगंज एक सीमा से सटा हुआ जिला है। इसके सीमावर्ती क्षेत्रों में सभी बॉर्डर प्वाइंट पर 24x7 चेकिंग शुरू की जाएगी। ब्लैकआउट के दौरान सायरन सिस्टम में पाई गई कमियों को दूर किया जाएगा।
विज्ञापन
डीएम विशाल राज और एसपी सागर कुमार के साथ प्रमंडलीय आयुक्त राजेश कुमार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्णिया प्रमंडलीय आयुक्त राजेश कुमार ने सोमवार को किशनगंज में सीमा सुरक्षा की समीक्षा की। उन्होंने डीएम विशाल राज और पुलिस अधीक्षक सागर कुमार के साथ-साथ अन्य कई विभागों के जिला अधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Operation Sindoor: पाक के खिलाफ अभियान में बिहार के लाल ने निभाई अहम भूमिका, सैनिक स्कूल तिलैया से की थी पढ़ाई
विज्ञापन
आयुक्त राजेश कुमार ने कहा कि किशनगंज एक सीमा से सटा हुआ जिला है। इसके सीमावर्ती क्षेत्रों में सभी बॉर्डर प्वाइंट पर 24x7 चेकिंग शुरू की जाएगी। ब्लैकआउट के दौरान सायरन सिस्टम में पाई गई कमियों को दूर किया जाएगा। बीएसएफ और एसएसबी की समस्याओं की भी समीक्षा की गई।
विज्ञापन
नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रदेव पासवान ने सिविल डिफेंस की तैयारियों पर जोर दिया। आपदा प्रबंधन विभाग ने बताया कि 2024 में बाढ़ से 18 पक्के मकान और 173 झोपड़ियां क्षतिग्रस्त हुई हैं। प्रभावितों को राहत राशि का भुगतान शुरू कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें- Accidents Today: दो अलग-अलग सड़क हादसों में बच्चा और महिलाओं समेत पांच लोगों की मौत, दो लोगों की हालत नाजुक
वहीं, आयुक्त राजेश कुमार ने किशनगंज के प्रसिद्ध लाइन बूढ़ि कालीबाड़ी मंदिर पहुंच मां काली की पूजा अर्चना की। इस दौरान उनके साथ किशनगंज डीएम विशाल राज और एसपी सागर कुमार मौजूद रहे। वहीं, मंदिर के सचिव सुभजित शेखर ने प्रमंडलीय आयुक्त को मां बूढ़ि काली की तस्वीर भेंट कर उनका स्वागत किया।