फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Accidents Today: Five people died in two separate road accidents in Rohtas, two people in critical condition

Accidents Today: दो अलग-अलग सड़क हादसों में बच्चा और महिलाओं समेत पांच लोगों की मौत, दो लोगों की हालत नाजुक

Mon, 12 May 2025 06:15 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 12 May 2025 06:15 PM IST
सार

Rohtas News: रोहतास में दो अलग-अलग सड़क हादसों में बच्चा और महिलाओं समेत पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि हादसे में घायल हुए दो लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है। मृतकों में शामिल चार लोग एक ही परिवार के थे। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Accidents Today: Five people died in two separate road accidents in Rohtas, two people in critical condition
हादसे के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने लगाया जाम, ऑटो में फंसे लोगों को निकालते स्थानीय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोहतास जिले में सोमवार को हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक बच्चा और दो महिलाओं समेत पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल भी हो गए, जिनकी स्थिति फिलहाल नाजुक बताई जा रही है।

विज्ञापन


पहली घटना काराकाट थाना क्षेत्र से सामने आई है। जहां राष्ट्रीय राजमार्ग 120 पर काराकाट इटवा बाल के पास एक अनियंत्रित बस ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक पर सवार तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और बाइक सवार एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। हालांकि इस घटना में घायल बच्चे ने भी बिक्रमगंज स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इस घटना में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत से कोहराम मच गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar News: शहीद BSF जवान का पार्थिव शरीर पहुंचा गांव, अंतिम दर्शन के लिए उमड़े लोग; DM ने भी दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन
विज्ञापन

 
बताया जा रहा है कि करगहर प्रखंड के लड़ुई गांव निवासी रमेश साह अपनी पत्नी कंचन देवी, पुत्री अराधना कुमारी और पुत्र आर्यन कुमार संग बाइक से करूप में अपने ससुराल जा रहे थे। तभी इटवा बाल के पास हादसे का शिकार हो गए। इस दर्दनाक सड़क हादसे में पूरा परिवार ही उजड़ गया।

वहीं, इस दर्दनाक सड़क हादसे के बाद आसपास के ग्रामीणों और मृतक के परिजनों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन भी किया। जाम से सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई। इधर, हादसे और सड़क जाम की सूचना पर पहुंची काराकाट थाना पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद प्रदर्शन कर रहे लोगों को सड़क से दूर हटाकर परिचालन सामान्य रूप से बहाल किया। मामले में काराकाट थाना अध्यक्ष भागीरथ कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।


यह भी पढ़ें- Crime: प्राचार्य दंपति के घर में भीषण चोरी, 22 लाख की संपत्ति ले उड़े चोर; पीड़ित बोले- जिंदगीभर की कमाई ले गए
 
वहीं, दूसरी घटना जिले के चेनारी थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-19 की बताई जा रही है। खुरमाबाद के पास एक अनियंत्रित ऑटो के पलटने से ऑटो सवार एक महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों को टेंपो में फंसे दोनों घायलों को बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
 
जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान कैमूर जिले के सोनहन थाना क्षेत्र के पियां गांव निवासी प्रयागराज की पत्नी आरती कुमारी (32) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं, घटना में घायल दो लोगों का गंभीर स्थिति में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed