{"_id":"688cbd491cffcff841042b1c","slug":"firing-in-broad-daylight-on-witness-of-guddu-mian-murder-case-in-purnia-two-accused-in-custody-2025-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: पूर्णिया में गुड्डू मियां हत्याकांड के गवाह पर दिनदहाड़े फायरिंग, दो आरोपी हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: पूर्णिया में गुड्डू मियां हत्याकांड के गवाह पर दिनदहाड़े फायरिंग, दो आरोपी हिरासत में
Fri, 01 Aug 2025 06:56 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
Published by: आशुतोष प्रताप सिंह
Updated Fri, 01 Aug 2025 06:56 PM IST
सार
पूर्णिया के मधुबनी थाना क्षेत्र में गुड्डू मियां हत्याकांड के गवाह पर अपराधियों ने दिनदहाड़े फायरिंग की। गवाह हसन राजा किसी तरह बचकर निकले और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है और घटनास्थल से खोखा बरामद कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गुड्डू मियां हत्याकांड के गवाह पर शुक्रवार दोपहर को अपराधियों ने मधुबनी थाना क्षेत्र के कृष्णापुरी यादव टोला स्थित गुड्डू पोखर के पास दिनदहाड़े फायरिंग कर दी। गोलीबारी की यह घटना उस वक्त हुई जब गवाह हसन राजा कपड़ा खरीदकर अपने घर लौट रहे थे। फायरिंग के दौरान युवक किसी तरह छिपकर अपनी जान बचाने में सफल रहा और घटना की सूचना परिजनों व पुलिस को दी।
पीड़ित युवक हसन राजा रामपुर (केनगर थाना क्षेत्र) के निवासी हैं और वर्तमान में मधुबनी सिंगोली में रह रहे हैं। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी मिलते ही सदर एसडीपीओ सह ट्रैफिक डीएसपी कौशल किशोर कमल, मधुबनी थानाध्यक्ष सूरज प्रसाद सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा और जांच शुरू कर दी।
पीड़ित के मामा मोहम्मद आवेश ने बताया कि हसन राजा भट्ठा बाजार से कपड़ा खरीद कर लौट रहे थे, तभी गुड्डू मियां हत्याकांड के आरोपी छोटू यादव, राहुल सिन्हा, कुणाल झा और सोनू स्कॉर्पियो और बाइक पर सवार होकर पहुंचे और गुड्डू पोखर के पास बाइक रोकने का इशारा किया। युवक डर के मारे नहीं रुके और भागने लगे, जिसके बाद मुख्य आरोपी राहुल सिन्हा ने जान से मारने की नीयत से गोली चला दी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: महाबोधि मंदिर के दर्शन करने पहुंचे उप चुनाव आयुक्त, पवित्र बोधि वृक्ष के समक्ष पूजा-अर्चना की
पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया है और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। थाना अध्यक्ष सूरज प्रसाद ने बताया कि इस मामले में आरोपी राहुल सिन्हा और सोनू को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। फिलहाल पीड़ित पक्ष की ओर से कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।