फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Double Mystery in Amour Missing Grandfather After Minor's Brutal Murder Sparks Panic in Purnia

Bihar: मासूम की हत्या के सदमे से उबर भी न पाया परिवार, अब दादा के लापता होने से परिवार पर टूटा दुख का पहाड़

Fri, 24 Apr 2026 02:55 PM IST
पूर्णिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: पूर्णिया ब्यूरो Updated Fri, 24 Apr 2026 02:55 PM IST
सार

Bihar: पूर्णिया के अमौर थाना क्षेत्र में छह वर्षीय बच्ची सोमिया कुमारी की निर्मम हत्या के बाद उसके दादा कृत्यानंद हरिजन के रहस्यमयी तरीके से लापता होने से सनसनी फैल गई है। लगातार दो बड़ी घटनाओं ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है और इलाके में दहशत का माहौल है।  

विज्ञापन
Double Mystery in Amour Missing Grandfather After Minor's Brutal Murder Sparks Panic in Purnia
दादा के साथ पोती

विस्तार

पूर्णिया जिले का अमौर थाना क्षेत्र के मधुवाकोला गांव में बीते रविवार को छह वर्षीय मासूम सोमिया कुमारी की गला रेतकर हुई निर्मम हत्या का मामला अभी सुलझा भी नहीं था कि एक और सनसनीखेज घटना सामने आ गई है। मृत बच्ची के दादा, 50 वर्षीय कृत्यानंद हरिजन, पिछले दो दिनों से रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हैं। इस दोहरी त्रासदी ने न केवल परिजनों को तोड़कर रख दिया है, बल्कि पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

विज्ञापन

लापता होने की घटना से बढ़ी चिंता

विज्ञापन
परिजनों के अनुसार, बुधवार की सुबह करीब 10 बजे कृत्यानंद हरिजन यह कहकर घर से निकले थे कि वे अपनी मृत पोती के अंतिम संस्कार और कर्मकांड के लिए आवश्यक सामग्री खरीदने रौटा हाट जा रहे हैं। परिजनों को उम्मीद थी कि वे दोपहर तक लौट आएंगे, लेकिन देर रात तक जब उनका कोई पता नहीं चला, तो परिवार की चिंता अनहोनी की आशंका में बदल गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार पर टूटा दोहरा संकट

एक तरफ मासूम बच्ची को खोने का गम और दूसरी तरफ घर के मुखिया का अचानक गायब हो जाना इस दोहरी मार से पीड़ित परिवार पूरी तरह बिखर गया है। परिजनों ने रौटा हाट, आसपास के गांवों और रिश्तेदारों के यहां कृत्यानंद हरिजन की काफी तलाश की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। ग्रामीणों का कहना है कि मासूम की हत्या और दादा का लापता होना किसी बड़ी साजिश का हिस्सा हो सकता है। फिलहाल पूरे गांव में असुरक्षा और दहशत का माहौल बना हुआ है।

ये भी पढ़ें: जमुई में भीषण सड़क हादसा; दूध गाड़ी और हाईवा की टक्कर, 30 मिनट तक केबिन में फंसा रहा चालक

पुलिस जांच में जुटी, विशेष टीम गठित
घटना की सूचना मिलते ही अमौर पुलिस हरकत में आ गई है। थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने बताया कि लापता होने की शिकायत दर्ज कर ली गई है और मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए विशेष टीम का गठन किया गया है। पुलिस रौटा हाट और आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है तथा स्थानीय लोगों से पूछताछ जारी है। थानाध्यक्ष ने दावा किया है कि पुलिस हर तकनीकी और जमीनी पहलू पर काम कर रही है और जल्द ही लापता कृत्यानंद हरिजन को सकुशल बरामद कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed