फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar news: Rajiv Rai Babli left Jansuraj Party Prashant Kishore Rajiv Rai Babli joined BSP party purnea bihar

Bihar news : जनसुराज को लगा बड़ा झटका, पार्टी के इस नेता ने प्रशांत किशोर को छोड़ बसपा का थामा दामन

Mon, 23 Jun 2025 08:10 PM IST
पूर्णिया ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: पूर्णिया ब्यूरो Updated Mon, 23 Jun 2025 08:10 PM IST
सार

Bihar : जनसुराज पार्टी के महानगर अध्यक्ष ने प्रशांत किशोर का साथ छोड़ दिया है। उन्होंने अब बसपा का हाथ थाम लिया है। उनके साथ 300 लोगों ने भी बसपा की सदस्यता ली। उन्होंने कहा कि वह अब बसपा को मजबूत करने का प्रयास करेंगे।

विज्ञापन
Bihar news: Rajiv Rai Babli left Jansuraj Party Prashant Kishore Rajiv Rai Babli joined BSP party purnea bihar
बसपा का सदस्यता लेते राजीव राय उर्फ बबली

विस्तार

पूर्णिया में विधानसभा चुनाव से पहले जनसुराज पार्टी को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के महानगर अध्यक्ष राजीव राय बबली ने बसपा का हाथ थाम लिया है। उनके साथ 300 लोगों ने भी बसपा की सदस्यता ली है, जिनमें कुछ जनसुराज के पुराने साथी भी शामिल हैं। राजीव राय बबली को बसपा ने जिला उपाध्यक्ष बनाया है और पूर्णिया से बतौर प्रत्याशी के रूप में उतारा जाएगा।

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar Weather: भागलपुर, बेगूसराय समेत इन जिलों में बारिश-वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट, पटना में उमस से लोग परेशान
विज्ञापन


बसपा की जिला स्तरीय कार्यकारिणी की बैठक में प्रदेश से आए पार्टी के शीर्ष नेताओं ने उन्हें यह जिम्मेदारी दी है। बसपा के प्रदेश अध्यक्ष शंकर महतो ने राजीव राय बबली को पार्टी की सदस्यता दिलाई और जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी। इस अवसर पर प्रदेश से आए बसपा नेताओं ने गुलदस्ता और फूलों की माला पहनाकर नए साथी का जोरदार स्वागत किया। इस संबंध में राजीव राय बबली ने कहा कि वह पार्टी के प्रति पूरी निष्ठा से काम करेंगे और एक महीने में 1 हजार नए साथियों को बसपा की सदस्यता दिलाएंगे। पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूती प्रदान करने और समाज के हर वर्ग को साथ लेकर संगठन को मजबूत करने का काम करेंगे। बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन मायावती के सपने को पूरा करने के लिए सभी सदस्य मिलकर काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar News: सीएम नीतीश कुमार के इस तोहफे से गदगद हुए राघोपुरवासी, कहा- अब दुख के दिन दूर हुए

बैठक में बूथ स्तर पर पार्टी की जड़ मजबूत करने और बसपा से हर एक व्यक्ति को जोड़ने की मुहिम पर चर्चा की गई। बसपा के प्रदेश अध्यक्ष शंकर महतो ने सीमांचल और कोसी में आगामी विधानसभा चुनाव में उतरने का दावा किया और कहा कि पार्टी सभी सीटों पर मजबूती से लड़ेगी। राजीव राय बबली के बसपा में शामिल होने से पार्टी को मजबूती मिलने की उम्मीद है।सदस्यता ग्रहण समारोह सह कार्यकारिणी की बैठक पूर्णिया के सिपाही टोला स्थित जलसा मैरिज हॉल में आयोजित की गई। इसमें बसपा के प्रदेश अध्यक्ष शंकर महतो, पूर्व प्रभारी बलिराम प्रसाद, बिहार प्रदेश महासचिव सह जोन इंचार्ज शेखर आशुतोष कुमार, बिहार जोन इंचार्ज विकास रंजन, जिला सचिव सह कसबा विधानसभा प्रभारीकुमार साहेब उर्फ पिंटू यादव मौजूद रहे।

बसपा का सदस्यता लेते राजीव राय उर्फ बबली

बसपा का सदस्यता लेते राजीव राय उर्फ बबली

 

बसपा का सदस्यता लेते राजीव राय उर्फ बबली

बसपा का सदस्यता लेते राजीव राय उर्फ बबली

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed