फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Purnea News ›   Bihar Terror wild elephants from Nepal in Kishanganj destroyed houses and crops questions on forest department

Bihar News: किशनगंज में नेपाल से आए जंगली हाथियों का आतंक, घरों को तोड़ फसल किया बर्बाद, वन विभाग पर उठे सवाल

Fri, 02 May 2025 05:52 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 02 May 2025 05:52 PM IST
सार

Terror of Wild Elephants: किशनगंज जिले में नेपाल से आए जंगली हाथियों का आतंक देखने को मिला है। कई घरों को तोड़ते हुए हाथियों ने फसल बर्बाद कर दिया। वहीं, लोगों ने वन विभाग पर सवाल उठाए हैं।

विज्ञापन
Bihar Terror wild elephants from Nepal in Kishanganj destroyed houses and crops questions on forest department
हाथियों को भगाते हुए लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के किशनगंज जिले में नेपाल से आए जंगली हाथियों ने भारी तबाह मचा रखी है। शुक्रवार को दिघलबैंक प्रखंड क्षेत्र के मूलाबाड़ी, डोरिया और आसपास के सीमावर्ती गांवों में हाथियों का झुंड मक्के की फसलों को नष्ट कर रहा है और खेत से निकलकर सड़क पर पहुंच गया है। करीब 5-6 की संख्या में हाथियों के झुंड ने उत्पात मचा रखा है।

विज्ञापन




शुक्रवार को धनतोला, मुलाबारी और अन्य सीमावर्ती गांवों में जंगली हाथियों को सड़क पर देखा गया। हाथियों को देखने के लिए स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। जहां लोगों के घरों को तोड़ते हुए किसानों के फसलों को लगातार बर्बाद किया जा रहा है, जिससे किसानों का लाखों का नुकसान हो गया है। दिन के उजाले में हाथियों के इस तरह से गांव में घुसकर उत्पाद मचाने से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: व्यवस्थित पटना की नई पहचान बनेगा बिहार का पहला अंडरग्राउंड सब-वे, जंक्शन को जाम से मिलेगी मुक्ति
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभावित किसानों में सखीलाल, मोहम्मद माफिक, मो. मुश्फिक, तबस्सुर आलम, विशांत लाल, अंतिम कुमार आदि शामिल हैं। किसानों के अनुसार, हाथियों ने कई बीघा खेतों में खड़ी मक्के की फसल को नष्ट कर दिया है। इससे उन्हें लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। पीड़ित किसानों ने प्रशासन से हाथियों को रोकने और नुकसान का मुआवजा देने की मांग की है।

यह भी पढ़ें: क्रेडिट को लेकर मची होड़, NDA ने कांग्रेस-RJD को बताया जाति जनगणना विरोधी पार्टी, जानें क्यों?

वन विभाग को घटना की सूचना दे दी गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अब तक प्रशासन और वन विभाग की टीम के द्वारा कोई भी ठोस कदम नहीं उठाया गया है। हाथियों को भगाने के लिए कोई पुख्ता कदम उठाने से इस तरह से नुकसान उन्हें नहीं उठाना पड़ता। लोग भयभीत होकर रहने में मजबूर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed