{"_id":"67642f269b0d89c7f100abd0","slug":"bihar-tejashwi-yadav-said-ambedkar-is-not-just-our-fashion-but-also-our-passion-inspiration-and-motivation-2024-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: तेजस्वी यादव बोले- आंबेडकर हमारे फैशन ही नहीं, बल्कि पैशन, इंस्पिरेशन और मोटिवेशन, अमित शाह माफी मांगें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: तेजस्वी यादव बोले- आंबेडकर हमारे फैशन ही नहीं, बल्कि पैशन, इंस्पिरेशन और मोटिवेशन, अमित शाह माफी मांगें
Thu, 19 Dec 2024 08:08 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 19 Dec 2024 08:08 PM IST
सार
Bihar News : बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा, बाबा साहब भीमराव आंबेडकर हमारे फैशन ही नहीं, बल्कि पैशन, इंस्पिरेशन और मोटिवेशन भी है। वहीं, तेजस्वी ने गृहमंत्री से माफी मांगने की बात कही।
विज्ञापन
तेजस्वी यादव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के राज्यसभा में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को लेकर दिए गए बयान पर देश भर में सियासी हंगामा मचा हुआ है। वहीं, बहन रोहिणी आचार्य और पिता लालू प्रसाद यादव के बाद अब बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ नेता तेजस्वी यादव ने भी अमित शाह के इस बयान की निंदा की है।
विज्ञापन
तेजस्वी यादव ने गुस्से की जगह सीधे शब्दों में बताई अपनी राय
बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि बाबा साहब भीमराव आंबेडकर हमारे फैशन ही नहीं, बल्कि पैशन, इंस्पिरेशन और मोटिवेशन भी हैं। उक्त बातें पूर्णिया जिले में निजी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे तेजस्वी यादव ने कही है। पत्रकारों द्वारा पूछे गए एक सवाल का जवाब देते हुए पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा कि ये लोग (भारतीय जनता पार्टी के नेता) दलित विरोधी लोग हैं। पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी ने कहा, हमेशा से ये बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के संविधान विरोधी लोग रहे हैं और उनके मन में क्या है बाबा साहब आंबेडकर के प्रति, ये 17 सेकेंड के वीडियो में ही सामने आ चुका है। 17 सेकेंड के वीडियो में जो हाव-भाव और बॉडी लैंग्वेज और भाषा रही, इसकी कितनी भी निंदा की जाए कम है। अमित साह को बाबा साहब के प्रति दिए बयान पर माफी मांगना चाहिए। बाबा साहब आंबेडकर हम सभी के फैशन भी हैं, इंस्पिरेशन भी हैं और मोटिवेशन भी हैं। किसी भी कीमत पर बाबा साहब के अपमान को हम लोग बर्दाश्त नहीं करेंगे।
विज्ञापन
लालू ने कहा था- पागल हो गए हैं अमित शाह
तेजस्वी यादव से पहले गुरुवार की सुबह राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने गृह मंत्री अमित शाह पर विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि "अमित शाह पागल हो गए हैं। उनके बयान को हमने सुना है, यह घृणा कार्य है। उन्हें फ़ौरन इस्तीफा दे देना चाहिए।" राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व रेल मंत्री के इस बयान से पहले बुधवार को कमान उनकी बेटी रोहिणी आचार्य ने संभाली थी और वह सोशल मीडिया के जरिए लगातार केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को बुरा-भला कह रही थीं।
विज्ञापन