Lalu Yadav : गृह मंत्री अमित शाह के लिए यह क्या बोल गए राजद अध्यक्ष लालू यादव, आंबेडकर पर दिए बयान पर बिफरे
Amit Shah : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लेकर राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव ने विवादास्पद बयान दिया है। डॉ. बी. आर. अंबेडकर को लेकर अमित शाह के बयान की बात करते हुए लालू प्रसाद ने नाराजगी दिखाई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गृह मंत्री अमित शाह के विवादित बयान पर सियासत जारी है। गुरुवार सुबह राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने गृह मंत्री अमित शाह पर विवादित बयान दे दिया। उन्होंने कहा कि अमित शाह पागल हो गए हैं। उनके बयान को हमने सुना है, यह घृणा कार्य है। उन्हें फ़ौरन इस्तीफा दे देना चाहिए। राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व रेल मंत्री के इस बयान से पहले बुधवार को कमान उनकी बेटी रोहिणी आचार्य ने संभाल रखी थी। वह लगातार सोशल मीडिया के जरिए इस मुद्दे पर अपने अंदाज में अपनी बात लिख रही थीं। अब लालू का बयान सामने आने के बाद बिहार की राजनीति में भी गरमागरमी दिखने लगी है।
भाजपा ने कहा- आपलोग दलितों के हत्यारे हैं
इधर, लालू प्रसाद के बयान के बाद भाजपा के प्रवक्ता अरविंद सिंह ने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह ने जब विपक्ष को आईना दिखाया तो कुछ लोग तिलमिला गए हैं। उन्होंने लालू प्रसाद को राजनीति का जोकर तक कह दिया। कहा कि आपलोग दलितों के हत्यारे हैं। कुर्सी के आप चरण वंदना कर रहे हैं। गृह मंत्री ने सच्चाई कही। आपलोगों ने बाबा साहब को हराने के काम किए। आपलोग राजनीतिक अपराधी हैं।
जानिए क्या कहा था गृह मंत्री ने
संविधान पर चर्चा के दौरान राज्यसभा में गृह मंत्री अमित शाह ने कहा था कि "अभी एक फैशन हो गया है। आंबेडकर, आंबेडकर, आंबेडकर। इतना नाम अगर भगवान का लेते तो सात जन्मों तक स्वर्ग मिल जाता। आंबेडकर का नाम सौ बार लें, लेकिन आंबेडकर के बारे में कांग्रेस पार्टी का भाव क्या है, ये मैं बताता हूं।" गृह मंत्री अमित शाह ने राज्यसभा में इसके पहले क्या कहा और इसे किस संदर्भ में बोलते हुए आगे क्या कहते रहे, उसकी जगह सिर्फ यही कुछ पंक्तियां वायरल हो रही हैं। इससे देश से लेकर प्रदेश तक राजनीति गरमाई हुई है। राजद ने कई जगह सड़क पर भी इसका विरोध जताया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.