Bihar SIR: 20 साल से बंद मकान का दावा निकला झूठा? कटिहार में कांग्रेस बनाम प्रशासन; क्या है पूरा मामला
Bihar SIR: कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने एक ट्वीट कर दावा किया कि इस मकान में 197 मतदाता दर्ज हैं, जबकि यह मकान पिछले 20 साल से बंद है। उनका आरोप था कि इतने मतदाता एक बंद मकान में दर्ज होना चुनावी गड़बड़ी का उदाहरण है। ट्वीट सामने आते ही जिला प्रशासन हरकत में आया और मौके पर जांच कराई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस और विपक्ष का चुनाव आयोग पर सवाल उठाने का सिलसिला जारी है। राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा के बाद अब कटिहार के विनोदपुर स्थित मकान नंबर 82 सियासी चर्चा का विषय बन गया है।
कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने एक ट्वीट कर दावा किया कि इस मकान में 197 मतदाता दर्ज हैं, जबकि यह मकान पिछले 20 साल से बंद है। उनका आरोप था कि इतने मतदाता एक बंद मकान में दर्ज होना चुनावी गड़बड़ी का उदाहरण है। ट्वीट सामने आते ही जिला प्रशासन हरकत में आया और मौके पर जांच कराई। जांच के बाद प्रशासन ने सुप्रिया श्रीनेत के दावे को बेबुनियाद बताते हुए इसे महज अफवाह फैलाने की कोशिश करार दिया।
पढ़ें: पूर्णिया में निर्दलीय विधायक पर गंभीर आरोप, मारपीट और जमीन हड़पने का मामला; जानें
मकान नंबर 82 के पड़ोसियों और रिश्तेदारों ने भी कांग्रेस के आरोप को गलत बताया। उनका कहना है कि यह मकान 20 साल से बंद नहीं है। मकान मालिक और उनके परिवार के लोग फिलहाल बरौनी में रहते हैं और समय-समय पर यहां आते-जाते रहते हैं।
स्थानीय लोगों ने कांग्रेस नेताओं पर भ्रम फैलाने का आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई। वहीं कांग्रेस इसे चुनावी गड़बड़ी का सबूत बता रही है, लेकिन प्रशासन और स्थानीय लोग इसे राजनीति से प्रेरित बयानबाजी मान रहे हैं। इस विवाद के चलते मकान नंबर 82 को लेकर कटिहार की सियासत और गरमा गई है।