Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Mera Block Mera Gaurav Competition in Final Phase Launched by Tourism Department Bihar News in Hindi

Bihar: अंतिम चरण में 'मेरा प्रखंड, मेरा गौरव' प्रतियोगिता, पर्यटन विभाग की पहल से हुई थी शुरू; अब तक क्या हुआ

Tue, 22 Jul 2025 04:15 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 22 Jul 2025 04:15 PM IST
सार

Bihar; यह प्रतियोगिता पिछले वर्ष 2 अक्तूबर से 1 नवंबर के बीच आयोजित की गई थी। इसमें प्रतिभागियों से उनके प्रखंड के ऐसे स्थल के बारे में जानकारी देने को कहा गया था, जो कम प्रसिद्ध होते हुए भी पर्यटन की दृष्टि से अहम हो सकते हैं।

विज्ञापन
Mera Block Mera Gaurav Competition in Final Phase Launched by Tourism Department Bihar News in Hindi
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित "मेरा प्रखंड, मेरा गौरव" प्रतियोगिता अब अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है। इस प्रतियोगिता का मकसद राज्य के अलग-अलग प्रखंडों में मौजूद उन खास पर्यटन स्थलों की पहचान करना है, जो अब तक अनदेखे या कम चर्चित रहे हैं, लेकिन ऐतिहासिक, धार्मिक या सांस्कृतिक रूप से बेहद अहम हैं।

विज्ञापन

इस प्रतियोगिता के तहत अब तक बिहार के 13 प्रखंडों से चुने गए खास पर्यटन स्थलों की सूची तैयार की जा चुकी है। इन स्थलों का चयन ज्यूरी ने किया है। अब जनता को मौका दिया गया है कि वे इनमें से अपने पसंदीदा स्थल को वोट देकर “पिपुल्स चॉइस अवॉर्ड” का विजेता बना सकते हैं। वोटिंग की प्रक्रिया 8 अगस्त तक खुलेगी। कोई भी व्यक्ति पर्यटन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://tourism.bihar.gov.in/en/contest/mera-prakhand-mera-gaurav पर जाकर अपने मनपसंद पर्यटन स्थल को वोट कर सकता है।

विज्ञापन

प्रतियोगिता में शामिल स्थल इस प्रकार हैं 
52 कोठरी 53 द्वार (खगड़िया), बलिराजगढ़ किला के अवशेष (मधुबनी), गांधी संग्रहालय (बेतिया), कजरैली डैम (जमुई), घेंजनगढ़ (जहानाबाद), तरियानी छपरा गांव (शिवहर), फणिश्वरनाथ रेणु आवास (अररिया), मटोखर शरीफ दरगाह (शेखपुरा), विद्यापति धाम (समस्तीपुर), श्री रामजानकी ग्रंथ मंदिर (सीतामढ़ी), सर्वोदय आश्रम, सेखोदेवरा, सालौना (बेगूसराय) और सोनबरसा राजकिला (सहरसा)।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: ट्यूशन पढ़ने निकला बालक तालाब में डूबा; हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

कब से हुई थी शुरू
दरअसल, यह प्रतियोगिता पिछले वर्ष 2 अक्तूबर से 1 नवंबर के बीच आयोजित की गई थी। इसमें प्रतिभागियों से उनके प्रखंड के ऐसे स्थल के बारे में जानकारी देने को कहा गया था, जो कम प्रसिद्ध होते हुए भी पर्यटन की दृष्टि से अहम हो सकते हैं। प्रतिभागियों को उस स्थल से जुड़ी तमाम जानकारी देनी थी। फिर हर जिले में बनी चयन समिति ने प्रखंड स्तर की प्रविष्टियों की जांच की और उनमें से बेहतर प्रविष्टियों को पर्यटन विभाग को भेजा गया।

इसके बाद विषय विशेषज्ञों की एक ज्यूरी ने 13 स्थलों का चयन किया, जिन्हें अब जनता के सामने प्रस्तुत किया गया है। वोटिंग के आधार पर मिलने वाले “पिपुल्स चॉइस अवॉर्ड” और ज्यूरी अवॉर्ड दोनों श्रेणियों में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वालों को क्रमशः 50 हजार, 45 हजार और 35 हजार रुपये के साथ प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। इसके अलावा 10 प्रतिभागियों को 20-20 हजार रुपये का सांत्वना पुरस्कार भी दिया जाएगा। चयनित अन्य प्रतिभागियों को भी नकद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देने की योजना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed