{"_id":"6883a1f5a4165295e00d535d","slug":"bihar-s-third-khadi-mall-will-open-in-purnia-weavers-and-artisans-will-get-a-new-platform-2025-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: पूर्णिया में खुलेगा बिहार का तीसरा खादी मॉल, बुनकरों और कारीगरों को मिलेगा नया मंच, 60% काम पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: पूर्णिया में खुलेगा बिहार का तीसरा खादी मॉल, बुनकरों और कारीगरों को मिलेगा नया मंच, 60% काम पूरा
Fri, 25 Jul 2025 09:03 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
Published by: आशुतोष प्रताप सिंह
Updated Fri, 25 Jul 2025 09:03 PM IST
सार
पूर्णिया में बन रहा बिहार का तीसरा खादी मॉल जल्द जनता के लिए खुलेगा। 6.64 करोड़ की लागत से बन रहे इस आधुनिक मॉल में खादी के साथ ग्रामोद्योग और हर्बल उत्पादों की बिक्री होगी।
विज्ञापन
बिहार में अब बुनकरों और कारीगरों को मिलेगा नया मंच
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार सरकार द्वारा खादी और ग्रामोद्योग को बढ़ावा देने के प्रयासों के तहत पूर्णिया जिले में राज्य का तीसरा खादी मॉल बनाया जा रहा है। यह मॉल पूर्णिया के भट्टी चौक क्षेत्र में 6.64 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हो रहा है और निर्माण कार्य अब तेजी से अंतिम चरण में है। खादी मॉल तीन मंजिला संरचना में बनेगा और इसका कुल क्षेत्रफल 14,633 वर्गफुट होगा। अब तक लगभग 60% निर्माण कार्य पूरा हो चुका है और इसे शीघ्र ही आम जनता के लिए खोलने की योजना है। विभाग ने इसकी जानकारी अपने एक्स (पूर्व ट्विटर) हैंडल के माध्यम से भी साझा की है।
इस मॉल में खादी वस्त्रों के अलावा हस्तनिर्मित उत्पाद, ग्रामोद्योग से संबंधित वस्तुएं, हर्बल उत्पाद, प्राकृतिक सौंदर्य प्रसाधन और स्थानीय शिल्पकारों की कलाकृतियां बिक्री के लिए उपलब्ध होंगी। इससे न केवल बुनकरों और ग्रामीण उद्यमियों को बाजार मिलेगा, बल्कि शहरी ग्राहकों तक ग्रामीण उत्पादों की पहुंच भी बढ़ेगी।
ये भी पढ़ें: खगड़िया में जादुई झांसे से 20 लाख की ठगी, एक गिरफ्तार; पुलिस ने बरामद किए 5.97 लाख रुपये नकद
विज्ञापन
पूर्णिया का यह खादी मॉल पूर्वी बिहार के लिए एक मॉडल के रूप में विकसित किया जा रहा है, जिससे पूर्णिया के साथ-साथ सीमावर्ती जिलों के कारीगरों को भी लाभ पहुंचेगा। गौरतलब है कि इससे पहले पटना और मुजफ्फरपुर में दो खादी मॉल पहले से ही कार्यरत हैं। राज्य सरकार का उद्देश्य है कि इन खादी मॉलों के माध्यम से युवाओं को स्वरोजगार के अवसर प्रदान किए जाएं और खादी उत्पादों की ब्रांडिंग को नई पहचान मिले।