फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   20 lakhs swindled through magic trick in Khagaria, one arrested; Police recovered 5.97 lakh rupees in cash

Bihar: खगड़िया में जादुई झांसे से 20 लाख की ठगी, एक गिरफ्तार; पुलिस ने बरामद किए 5.97 लाख रुपये नकद

Fri, 25 Jul 2025 07:32 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,खगड़िया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,खगड़िया Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Fri, 25 Jul 2025 07:32 PM IST
सार

बिहार के खगड़िया जिले के परबत्ता थाना क्षेत्र में एक युवक से रुपये को जादुई तरीके से दोगुना करने के नाम पर 20 लाख रुपये की ठगी की गई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच करते हुए कटिहार जिले से एक आरोपी गोपाल कुमार को गिरफ्तार किया और उसके घर से 5.97 लाख रुपये नकद बरामद किए।
 

विज्ञापन
20 lakhs swindled through magic trick in Khagaria, one arrested; Police recovered 5.97 lakh rupees in cash
गोगरी एसडीपीओ रमेश कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खगड़िया जिले के परबत्ता थाना क्षेत्र में रुपये को जादुई तरीके से दोगुना करने के नाम पर एक युवक से 20 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है और उसके पास से 5 लाख 97 हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन


गोगरी एसडीपीओ रमेश कुमार ने शुक्रवार को आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में जानकारी देते हुए बताया कि पीड़ित युवक अंकेश कुमार ने परबत्ता थाना में शिकायत दर्ज कराई थी कि एक व्यक्ति मोहम्मद अनवर ने उसे रुपये दोगुना करने का झांसा देकर 20 लाख रुपये ठग लिए। इस मामले में परबत्ता थाना कांड संख्या 230/25 के तहत एफआईआर दर्ज की गई थी।
विज्ञापन


पुलिस टीम ने तकनीकी सर्विलांस और खुफिया सूचना के आधार पर कटिहार जिले के बरारी थाना क्षेत्र के सिवाना गांव निवासी गोपाल कुमार (पिता- त्रिलोकी मेहता) को गिरफ्तार किया। पूछताछ में गोपाल कुमार ने अपनी संलिप्तता स्वीकार की। उसकी निशानदेही पर घर के बक्से से 5.97 लाख रुपये नकद बरामद किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: गांव-गांव पहुंचेगी सड़क, 30 हजार किलोमीटर सड़कों की मिली स्वीकृति, मेंटेनेंस पॉलिसी से मिलेगी लंबी उम्र

पुलिस अब आरोपी के आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है और गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में छापेमारी जारी है। छापेमारी दल में परबत्ता थानाध्यक्ष अरविंद कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक मनोज राम, अभिषेक कुमार गौतम समेत सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed