फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Purnea News ›   Bihar: Rajiv Rai Babli joins BSP, giving a big blow to Jansuraj in Purnia

Bihar: पूर्णिया में जनसुराज को बड़ा झटका, राजीव राय बबली बसपा में हुए शामिल; सदस्यता लेने के बाद बदले सुर

Mon, 23 Jun 2025 07:35 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 23 Jun 2025 07:35 PM IST
सार

Bihar: राजीव राय बबली ने सदस्यता ग्रहण करने के बाद कहा कि वे पार्टी की विचारधारा के प्रति पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। उन्होंने दावा किया कि आगामी एक माह में वे एक हजार नए लोगों को पार्टी से जोड़ेंगे।

विज्ञापन
Bihar: Rajiv Rai Babli joins BSP, giving a big blow to Jansuraj in Purnia
जनसुराज छोड़ बसपा में हुए शामिल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विधानसभा चुनाव से पहले पूर्णिया में जनसुराज पार्टी को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के महानगर अध्यक्ष राजीव राय बबली ने बहुजन समाज पार्टी (बसपा) का दामन थाम लिया है। उनके साथ जनसुराज से जुड़े करीब 300 कार्यकर्ताओं ने भी बसपा की सदस्यता ग्रहण की। बसपा ने राजीव राय बबली को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त करते हुए पूर्णिया विधानसभा सीट से उम्मीदवार घोषित कर दिया है।

विज्ञापन

यह घोषणा रविवार को पूर्णिया के सिपाही टोला स्थित जलसा मैरिज हॉल में आयोजित जिला स्तरीय कार्यकारिणी बैठक के दौरान की गई। बसपा के प्रदेश अध्यक्ष शंकर महतो ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई और नई जिम्मेदारी सौंपी। इस मौके पर बसपा नेताओं ने गुलदस्ता और माला पहनाकर राजीव राय बबली का स्वागत किया।

विज्ञापन

राजीव राय बबली ने सदस्यता ग्रहण करने के बाद कहा कि वे पार्टी की विचारधारा के प्रति पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। उन्होंने दावा किया कि आगामी एक माह में वे एक हजार नए लोगों को पार्टी से जोड़ेंगे। उन्होंने कहा कि बसपा को बूथ स्तर तक मजबूत बनाना और समाज के हर वर्ग को साथ लेकर संगठन को विस्तार देना उनका मुख्य उद्देश्य होगा। उन्होंने यह भी कहा कि बहन मायावती के सपनों को साकार करने के लिए सभी कार्यकर्ता मिलकर कार्य करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: कारगिल युद्ध में शहीद हुए हवलदार रतन कुमार के परिजनों को सम्मान, कारगिल ब्रिगेड ने दिया प्रशस्ति पत्र

बैठक में प्रदेश से आए कई वरिष्ठ बसपा नेताओं ने भाग लिया। इसमें पूर्व प्रभारी बलिराम प्रसाद, बिहार प्रदेश महासचिव सह जोन इंचार्ज शेखर आशुतोष कुमार, बिहार जोन इंचार्ज विकास रंजन और जिला सचिव सह कसबा विधानसभा प्रभारी कुमार साहेब उर्फ पिंटू यादव शामिल रहे।

बसपा के प्रदेश अध्यक्ष शंकर महतो ने कहा कि पार्टी सीमांचल और कोसी क्षेत्र की सभी विधानसभा सीटों पर मजबूती से चुनाव लड़ेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि राजीव राय बबली के पार्टी में शामिल होने से संगठन को बड़ी ताकत मिलेगी और बसपा की स्थिति जिले में और मजबूत होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed