{"_id":"672e1810426b59ce61010a9d","slug":"bihar-purnia-5-arrested-including-4-minors-in-vandalism-case-chhath-ghat-mp-pappu-yadav-statement-2024-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: छठ घाट पर तोड़फोड़ मामले में 4 नाबालिग सहित 5 गिरफ्तार, MP पप्पू यादव बोले- इसको धर्म-जाति से न जोड़ें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: छठ घाट पर तोड़फोड़ मामले में 4 नाबालिग सहित 5 गिरफ्तार, MP पप्पू यादव बोले- इसको धर्म-जाति से न जोड़ें
Fri, 08 Nov 2024 07:26 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
Published by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 08 Nov 2024 07:26 PM IST
सार
छठ घाट पर तोड़फोड़ मामले में चार नाबालिग सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मामले में सांसद पप्पू यादव ने कहा, इसको धर्म या जाति से नहीं जोड़ना चाहिए।
विज्ञापन
सांसद पप्पू यादव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्णिया में बायसी थाना के माला गांव में गुरुवार देर शाम छठ घाट पर तोड़फोड़ मामले में बायसी पुलिस ने एक आरोपी तजीमुल समेत पांच नाबालिक लड़कों को गिरफ्तार किया है। बायसी एसडीपीओ आदित्य कुमार ने घटना की पुष्टि की और कहा कि इस मामले में स्थानीय लोगों के फर्द बयान पर तजीमुल समेत छह लोगों पर बायसी थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। सभी आरोपी की गिरफ्तारी हो गई है। फिलहाल माहौल शांत है।
विज्ञापन
वहीं, घटना की सूचना मिलते ही रात में ही डीएम कुंदन कुमार और एसपी कार्तिकेय के शर्मा बायसी के माला गांव पहुंचे। जहां उन्होंने लोगों से बात कर उन्हें आश्वासन दिया कि जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी हो जाएगी। इसके बाद लोगों को समझा बुझाकर शांत किया। फिर डीएम और एसपी ने लोगों के सहयोग से खुद छठ घाट को सजाया। फिर शुक्रवार सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच दोनों समुदायों के सहयोग से छठ घाट पर छठ पर्व मनाया गया। लोगों ने भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया।
विज्ञापन
मामले में सांसद पप्पू यादव ने कहा कि इसको धर्म या जाति से नहीं जोड़ना चाहिए। इसमें कुछ नाबालिक बच्चों ने इस तरह के बचकाना हरकत की है। भाजपा वाले हर चीज को धर्म और राजनीति से ही जोड़ते हैं। उन्होंने कहा कि रात में ही डीएम एसपी वहां गए थे। उनकी भी डीएम से बात हुई थी और सारा मामला शांत हो गया है। जो भी आरोपी थे, सभी की गिरफ्तारी हो गई है। उस पर राजनीति नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
गौरतलब है कि गुरुवार शाम माला गांव में छठ घाट पर कुछ उपद्रवी तत्वों ने तोड़फोड़ किया था। इसके बाद डीएम-एसपी खुद पहुंचकर लोगों के सहयोग से छठ घाट तैयार करवाया। कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह में शांतिपूर्वक छठ पर्व मनाया गया। लोगों ने भगवान भास्कर को आज अर्घ्य दिया। इस मामले में गांव के ही 45 वर्षीय तजामुल के अलावे पांच नाबालिग लड़कों को गिरफ्तार किया गया।