फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Purnea News ›   Bihar Politics: MLA Gopal Mandal gave a controversial statement about MP Ajay Mandal, politics heated up

Bihar: 'वो तो सांसद बनने लायक नहीं हैं बस...', विधायक गोपाल मंडल ने सांसद अजय मंडल को लेकर दिया विवादित बयान

Tue, 12 Aug 2025 03:14 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटिहार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटिहार Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 12 Aug 2025 03:14 PM IST
सार

Bihar: बिहार में अपने विवादित बयानों से चर्चा में रहने वाले विधायक गोपाल मंडल के बिगड़े बोल एक बार फिर सुनने को मिले हैं। इस बार उन्होंने अपनी ही पार्टी जदयू से भागलपुर सांसद अजय मंडल को निशाने पर लिया है।

विज्ञापन
Bihar Politics: MLA Gopal Mandal gave a controversial statement about MP Ajay Mandal, politics heated up
विधायक गोपाल मंडल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोपालपुर विधानसभा के विधायक गोपाल मंडल ने एक बार फिर अपने बड़बोले अंदाज में विवादित बयान देकर सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है। कटिहार में एक निजी कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने भागलपुर के सांसद अजय मंडल पर अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करते हुए कई गंभीर आरोप लगाए हैं। यही नहीं, विधायक ने अजय मंडल की संसदीय योग्यता पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि वह सांसद बनने लायक नहीं हैं, बल्कि सिर्फ संख्या पूरी करने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उन्हें पार्टी का सिंबल दिया था।

विज्ञापन


पढ़ें: कटिहार में बाढ़ का कहर: गंगा ने छीना घर, भूख-प्यास और लापरवाही से जूझ रहे 400 परिवार; जानें हाल

विज्ञापन

गोपाल मंडल के इन बयानों से जेडीयू में खींचतान खुलकर सामने आ गई है, जिससे पार्टी संगठन में असहज स्थिति पैदा हो गई है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस तरह के आरोप-प्रत्यारोप न केवल जनता के बीच नेताओं की छवि को नुकसान पहुंचाते हैं, बल्कि पार्टी की एकजुटता पर भी सवाल खड़े करते हैं। वहीं, विपक्ष इस विवाद से सियासी फायदा उठाने की कोशिश कर सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed