फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Purnea News ›   Bihar: NHRC took cognizance of the case of a teacher beating children after locking them in a room in katihar

Bihar News: सरकारी स्कूल में बच्चों को कमरे में बंद कर शिक्षक ने की पिटाई, NHRC ने लिया संज्ञान; जानें

Thu, 28 Aug 2025 02:30 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/कटिहार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/कटिहार Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 28 Aug 2025 02:30 PM IST
सार

Bihar: बताया जा रहा है कि NHRC ने इस घटना को छात्रों के मानवाधिकारों का गंभीर उल्लंघन मानते हुए बिहार सरकार के मुख्य सचिव और कटिहार के पुलिस अधीक्षक को नोटिस जारी किया है। आयोग ने दो सप्ताह के भीतर विस्तृत रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
Bihar: NHRC took cognizance of the case of a teacher beating children after locking them in a room in katihar
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के कटिहार जिले के हफलागंज क्षेत्र में सरकारी स्कूल में घटी चौंकाने वाली घटना ने सबको हैरान कर दिया है। बताया जा रहा है कि एक शिक्षक ने करीब 18 छात्रों को कमरे में बंद कर बेरहमी से पीटा। यह मामला सामने आने के बाद राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने स्वतः संज्ञान लेते हुए राज्य सरकार से रिपोर्ट तलब की है।

विज्ञापन

मामला 21 अगस्त, 2025 का है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बच्चों की परेशानी तब खत्म हुई जब कुछ अभिभावक किसी कार्यवश स्कूल पहुंचे और शोरगुल सुनकर दरवाजा खुलवाया। इसके बाद पूरे गांव में आक्रोश फैल गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण स्कूल पहुंचकर प्रदर्शन करने लगे।

विज्ञापन


पढ़ें; आपसी विवाद में दो परिवारों के बीच झड़प, चाचा पर भतीजे ने किया हंसिया से हमला, एक गंभीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

स्थिति बिगड़ते देख सभी पुरुष शिक्षक मौके से फरार हो गए। वहीं, पुलिस को भी घटनास्थल पर पहुंचना पड़ा। NHRC ने इस घटना को छात्रों के मानवाधिकारों का गंभीर उल्लंघन मानते हुए बिहार सरकार के मुख्य सचिव और कटिहार के पुलिस अधीक्षक को नोटिस जारी किया है। आयोग ने दो सप्ताह के भीतर विस्तृत रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed